सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की हमशक्ल ने मचा रखा है बवाल, वीडियो देख रणबीर कपूर भी खा गए दोखा, आप भी देखें

 

आलिया भट्ट की हमशक्ल सामने आई हैं जिनका एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। आलिया भट्ट की ये हमशक्ल Celesti Bairagey एक इंफ्लुएंसर हैं। वह खुद भी एक एक्ट्रेस हैं और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर ऐसे कई इंफ्लुएंसर दिख जाते हैं जो किसी सेलिब्रिटी के हमशक्ल होते हैं। उनके वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक के हमशक्ल काफी पॉपुलर हैं। वो सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहते हैं। अब आलिया भट्ट की हमशक्ल सामने आई हैं जिनका एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। आलिया भट्ट की ये हमशक्ल Celesti Bairagey एक इंफ्लुएंसर हैं। वह खुद भी एक एक्ट्रेस हैं और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। Celesti मूलत: असम की हैं

वायरल वीडियो देखा क्या?
वायरल हो रहे वीडियो मे आलिया की हमशक्ल Celesti फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गाने ‘कब तक चुप बैठे…’ पर लिंप सिंक कर रही हैं। उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है। Celesti का चेहरा आलिया की तरह बेहद क्यूट है और हंसने पर उनके चेहरे पर भी डिंपल पड़ते हैं। वैसे तो उन्होंने वीडियो को कुछ हफ्ते पहले शेयर किया था लेकिन यह अभी वायरल हो रहा है। 

यूजर्स के कमेंट्स
Celesti का वीडियो देखकर यूजर्स उनकी तुलना आलिया भट्ट से कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘दूसरी आलिया भट्ट।‘ एक यूजर ने लिखा, ‘हूबहू आलिया की तरह।‘ एक ने कहा, ‘आलिया की कॉपी।‘

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ थी जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग से खूब वाहवाही बटोरी। फिल्म में आलिया ने एक सेक्स वर्कर से लेकर माफिया क्वीन तक का रोल किया। उनकी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ है जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर हैं। इसके अलावा आलिया के पास ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है। फिल्म में उनके अपोजिट रणवीर सिंह हैं। इस फिल्म के निर्देशक करण जौहर हैं।