UPSC CSE Main 2022: UPSC ने जारी किया सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल, यहाँ चेक करें नोटिस

 

UPSC CSE Main 2022 Time Table: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। ‌जिन अभ्यर्थियों ने UPSC CSE Prelims 2022 में सफलता हासिल की है, वह‌ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से मुख्य परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।

UPSC CSE Main 2022 Date: सितंबर में होगी परीक्षा

आयोग द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 16 सितंबर से 25 सितंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। ‌यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 से 5 बजे तक दो शिफ्ट में होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर समय के अंदर अपलोड कर दिया जाएगा।

स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘Examination’ टैब पर जाएं और ‘Active Examinations’ पर क्लिक करें।

स्टेप 3: फिर ‘Civil Services (Main) Examination, 2022’ पर‌ जाएं और एग्जामिनेशन टाइम टेबल पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आपके सामने मुख्य परीक्षा टाइम टेबल का एक पीडीएफ खुल जाएगा।

स्टेप 5: आप इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UPSC CSE 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती

इससे पहले आयोग द्वारा प्रिलिमनरी परीक्षा 5 जून 2022 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जबकि, इस परीक्षा का परिणाम 22 जून 2022 को घोषित किया गया था। इस प्रक्रिया के माध्यम से 1011 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 2 फरवरी से 22 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।