Haryana News  : हरियाणा में इस गांव के लोगों के जज्बे को सलाम, जहां हर घर का बच्चा है भारतीय सेना में तैनात, जानिए कहां स्थित है ये गांव 

आर्मी की नौकरी बारे तो आप सभी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। क्योकि यह नौकरी ऐसी होती है कि इसमें जहां भारतीय सेना के वीर जवानों के जज्बे और जुनून को सम्मानित किया जाता हैं।
 

Haryana News  : आर्मी की नौकरी बारे तो आप सभी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। क्योकि यह नौकरी ऐसी होती है कि इसमें जहां भारतीय सेना के वीर जवानों के जज्बे और जुनून को सम्मानित किया जाता हैं। वहीं कब किस युद्ध में शहीद हो जाये कुछ पता नहीं होता। 

क्या आप जानते हैं इन वीर जवानों के लिए भी एक ख़ास दिन होता है जिस दिन इन्हे विशेष तौर पर सम्मानित किया जाता है। वह दिन है 15 जनवरी। जी हां इस दिन पूरे भारत में आर्मी डे मनाया जाता है। 

इसी के चलते हम आपको आज हरियाणा के ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के हर घर में से एक नौजवान भारतीय सेना में भर्ती हैं। ये गांव हैं यमुनानगर के घाड़ क्षेत्र की पंचायत कल्याणपुर में शामिल तीन गांव कल्याणपुर, अंटारी और बना बहादुरपुर। यहां की आबादी भले ही 1396 हों, लेकिन यहां के लोगों में देश भक्ति का जनून है। और लोग इनके जज्बे को सलाम करते हैं। 

बता दें कि इस गांव से अब तक 400 लोग विभिन्न सैन्यबलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही अभी भी 90 से अधिक जवान सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं देश की रक्षा करते हुए तीन युवा शहीद भी हो चुके हैं। इन गांव में कई परिवार तो ऐसे भी हैं, जिनके एक से ज्यादा सदस्य सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इन्हीं परिवारों में से एक परिवार हैं दिवंगत हाजी लाल दीन का। दिवंगत हाजी लाल दीन देश की आजादी के बाद कल्याणपुर से सेना में सबसे पहले भर्ती होने वाले व्यक्ति  थें। उनके बेटे इकबाल मोहम्मद भी सेना में सूबेदार पद से रिटायर हैं। उनका कहना है  कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है।