Indian Army Agniveer Bharti 2022: इन इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैलियों की जगह और तिथियों में हुआ बदलाव, देखें डिटेल 

लेकिन नए शेड्यूल के मुताबिक अब यह भर्ती रैली बीकानेर में 4 सितंबर से 26 सितंबर 2022 के बीच होगी। इस भर्ती रैली में चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ झुंझुनू
 

Join Indian Army , joinindianarmy.nic.in : इंडियन आर्मी में अग्निवीरों की भर्ती के लिए होने वाली कुछ रैलियों के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। पहला बदलाव राजस्थान के बीकानेर में होने वाली एआरओ झुंझनू की रैली में हुआ है। पहले एआरओ झुंझनू  की यह थल सेना अग्निवीर भर्ती रैली 13 अगस्त से 06 सितंबर 2022 के बीच होनी थी। लेकिन नए शेड्यूल के मुताबिक अब यह भर्ती रैली बीकानेर में 4 सितंबर से 26 सितंबर 2022 के बीच होगी। इस भर्ती रैली में चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ झुंझुनू, बीकानेर जिले के युवा शामिल होंगे। 

इसके अलावा एआरओ जोरहाट (असम) की भर्ती रैलियों की जगह में बदलाव किया गया है। हेडक्वार्टर रिक्रूटमेंट जोन नॉर्थ ईस्ट स्टेट के तहत एआरओ जोरहाट अपर असम के 9 जिलों में 7 सितंबर से 15 सितंबर 2022 तक भर्ती रैली आयोजित करेगा। पहले यह रैली जोरहाट स्टेडियम में आयोजित होनी थी लेकिन अब यह जोरहाट स्टेडियम की बजाय मरिआनी, असम ( MARIANI, ASSAM) में आयोजित होगी। 

यहां देखें विभिन्न राज्यों में रैलियों का शेड्यूल

यूपी व उत्तराखंड में कहां और कब होंगी भर्ती रैली
1. कोटद्वार में 19 से 31 अगस्त, 2022 अग्निवीर भर्ती रैली होगी।। 
ये जिले होंगे कवर - चमौली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी

2. रानीखेत में 20 से 31 अगस्त    के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी।। 
ये जिले होंगे कवर - अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर

3. फतेहगढ़ में 19 अगस्त से 15 सितंबर अग्निवीर भर्ती रैली होगी।। 
ये जिले होंगे कवर - बरेली, बदायूं, संभल, पीलीभीत, शहाजहांपुर, लखीमपुर खीरी, फर्रूखाबाद, बलरामपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती

4. पिथौड़ागढ, चंपावत    में 5 से 12 सितंबर अग्निवीर भर्ती रैली होगी।। 
ये जिले होंगे कवर - पिथौड़ागढ, चंपावत

5. मुजफ्फरनगर में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी।। 
ये जिले होंगे कवर - अल्मोड़ा, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, रामपुर, हापुड़, बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली

6. आगरा में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी।।
ये जिले होंगे कवर - आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, हाथरस, कासगंज

7. कानपुर में 20 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी।। 
ये जिले होंगे कवर -  ओरैया, बाबंकी, कन्नौज, गोंडा, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात, महौबा, चित्रकूट

8. फैजाबाद में 16 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी।
ये जिले होंगे कवर - अमेठी, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, बस्ती, अयोध्या, कुशीनगर, कौशांबी, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर

9. वाराणसी में 16 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी।    
ये जिले होंगे कवर - जौनपुर, सोनभद्र, वाराणसी, गाजीपुर, सत रवि दास नगर, मिर्जापुर, चंदोली, आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ, देवरिया, बलिया

10. लखनऊ में 30 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच भर्ती रैली कराई जाएगी। इसमें भागीदार होंगे - यूपी उत्तराखंड के सभी जिले – अग्निवीर (महिला एमपी)। 

बिहार 
1- ARO दानापुर - 7 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक। 
दानापुर (HQ, ARO) के तहत 7 जिले  - पटना, बक्सर, भोजपुर (आरा), सिवान, सारण (छपरा), गोपालगंज और वैशाली भर्ती रैली के लिए शामिल किए गए हैं।

2- ARO गया - 2 नवंबर से 15 नवंबर 2022 तक।
गया के अंडर 11 जिले - कैमूर, रोहताश, औरंगाबाद, अरवल एवं जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय व जमुई भर्ती रैली के लिए शामिल किए गए हैं - 

3- ARO मुजफ्फरपुर - 21 नवंबर से 4 दिसंबर 2022 तक।
मुजफ्फरपुर एआरओ के अंडर 8 जिले - सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, पूर्ववी चंपारण, श्योहर और मुजफ्फरपुर रहेंगे।

4- ARO कटिहार (मुजफ्फरपुर)- 7 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 तक।

ARO कटिहार की भर्ती रैली मुजफ्फरपुर में ही होगी जिसमें 12 जिले - कटिहार, माधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया और बेगुसराय शामिल हैं। 


राजस्थान
राजस्थान में आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली की तिथियां ( Army Agniveer Rally Dates Schedule in Rajasthan )

रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- झुंझनू
रैली भर्ती का स्थान- बीकानेर
रैली भर्ती का शेड्यूल- 4 सितंबर से 26 सितंबर
रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ झुंझुनू, बीकानेर

रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- अलवर
रैली भर्ती का स्थान-  अलवर 
रैली भर्ती का शेड्यूल- 10 सितम्बर से 24 सितम्बर 2022
रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- अलवर ,भरतपुर,धौलपुर

रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- जयपुर
रैली भर्ती का स्थान- जयपुर
रैली भर्ती का शेड्यूल- 29 सितम्बर से 14 अक्टूबर
रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- जयपुर,सीकर

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल ( Army Agniveer Rally Dates Schedule in MP Chattisgarh )

रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- महू
रैली भर्ती का स्थान- धार
रैली भर्ती का शेड्यूल- 1 से 10 सितंबर, 2022
रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- इंदौर, देवास, मंदसौर, धार, अलीराजपुर, उज्जैन, रतलाम, बड़वानी, बुरहानपुर, झाबुआ, नीमच, खरगौन, खंडवा, शाजापुर, अगर मालवा

रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- जबलपुर
रैली भर्ती का स्थान- जबलपुर रीवा 
रैली भर्ती का शेड्यूल- 15 से 25 सितंबर 2022
रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- रीवा, सतना, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, नरसिंहपुर, कटनी, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, उमरिया, सिंगरौली, पन्ना और दमोह

रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- ग्वालियर
रैली भर्ती का स्थान- सागर/ ग्वालियर
रैली भर्ती का शेड्यूल- 7 से 16 अक्टूबर 2022
रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, गुना, टीकमगढ़, छतरपुर, श्योपुर, अशोकनगर

रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- जबलपुर
रैली भर्ती का स्थान- जबलपुर
रैली भर्ती का शेड्यूल- 19 से 22 अक्टूबर 2022
रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- एमपी की महिलाओं के लिए। संबंधित जोन के सभी जिले

रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- भोपाल
रैली भर्ती का स्थान- विदिशा , सीहोर
रैली भर्ती का शेड्यूल- 27 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022
रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- भोपाल, सीहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा, बेतूल, हौशंगाबाद, विदिशा, राजगढ़, हारदा, सागर

रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- रायपुर
रैली भर्ती का स्थान- जगदलपुर
रैली भर्ती का शेड्यूल- 13 से 22 नवंबर
रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- छत्तीसगढ़ के सभी जिले

दिल्ली में कब होगी रैली 
राजीव गांधी स्टेडियम, बवाना में 7 से 27 सितंबर के बीच। 
ये जिले होंगे कवर - दिल्ली, गुड़गांव, फरीदबाद, मेवात, पलवल।