Haryana Sports News : हरियाणा में फिर बदली खिलाड़ियों के लिए ग्रुप-सी नौकरी भर्ती पॉलिसी, खिलाड़ियों  को बड़ा झटका

 

Haryana Sports News : हरियाणा सरकार ने एचएसएससी की ओर से खिलाडिय़ों के लिए की जाने वाली ग्रुप-सी की भर्ती पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। इससे प्रदेश भर के खिलाडिय़ों को बड़ा झटका लगा है। पॉलिसी में बदलाव के बाद एचएसएससी द्वारा एक साल में जितनी भी भर्तियां की जाएंगी, उनमें तीन प्रतिशत खिलाडिय़ों की भर्ती होगी। सरकार द्वारा किए गए इस पॉलिसी में बदलाव से खिलाडिय़ों में निराशा नजर आ रही है। 


 

बता दें कि सरकार द्वारा किए गए इस पॉसिली में बदलाव के बाद अगर साल में एक बार भी किसी भी भर्ती में ज्वाइनिंग नहीं होती है तो कोई भी खिलाड़ी भर्ती नहीं हो पाएगा। जैसे अगर साल में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 36 हजार पद विज्ञापित करता है तो 1200 खिलाड़ी भर्ती होंते। एक सितंबर को जारी पॉलिसी में कहा गया है कि खिलाड़ियों में 3 % कोटा बनाया गया है।

इन तीन प्रतिशत में भी पहला हक आउटस्टैंडिंग स्पोट्र्स पर्सन का होगा। उसके बाद एलिजिबल स्पोट्र्स पर्सन को मौका मिल पाएगा। इस समय केवल सात विभागों से ही खिलाडिय़ों का चयन हो रहा है। 


इसके अलावा इस पॉलिसी से पहले जितने भी पदों पर आयोग भर्ती करता था, उनमें खेल आरक्षण के तहत योग्य खिलाड़ियों को चयन का मौका मिल जाता था। खिलाड़ी अगर संबंधित पात्रता भी रखता है तो भी किसी विभाग में आरक्षण के तहत चयनित हो सकता था। लेकिन अब यह आरक्षण समाप्त हो चुका है, अब सिर्फ सात विभागों में ही खिलाड़ियों का चयन हो सकेगा।


खेल विभाग को फिलहाल सीएम संभाल रहे 


खेल मंत्री संदीप सिंह के इस्तीफे के बाद से सीएम मनोहर लाल खेल विभाग को स्वयं देख रहे हैं। पहले खेल विभाग पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के पास था, लेकिन उन पर एक जूनियर महिला कोच द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाया गया था। इसके बाद खेल विभाग सीएम ने अपने पास ले लिया था।