Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं।
 

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अगले 2 से 3 घंटे के दौरान महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, पलवल, सोनीपत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से यह बदलाव हो रहा है।

आज पूरे दिन बीच-बीच में बादल छाए रहने तथा हवाएं चलने की संभावना बनी है। मौसम परिवर्तनशील रहने से इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा।