Haryana News: सीएम मनोहर लाल के नए OSD होंगे वीरेंद्र सिंह, RSS के समर्पित कार्यकर्ताओं में होती है गिनती 

हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय में एक एंट्री और हो गई है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रह चुके वीरेंद्र सिंह सीएम मनोहर लाल के OSD नियुक्त किए गए हैं।
 

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय में एक एंट्री और हो गई है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रह चुके वीरेंद्र सिंह सीएम मनोहर लाल के OSD नियुक्त किए गए हैं। उनकी गिनती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ताओं में होती है।

वीरेंद्र सिंह सोनीपत जिले के गांव बड़खालसा के रहने वाले हैं। भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों के हित में कई बड़े आंदोलन खड़े किए हैं। किसानों के पक्ष में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ भी वीरेंद्र सिंह ने 50 से अधिक गांवों के लोगों को इकट्ठा कर दमदार आंदोलन किया था।

सीएम मनोहर लाल खुद भी RSS के समर्पित कार्यकर्ता हैं। अब वीरेंद्र सिंह की सीएमओ में एंट्री आरएसएस की सिफारिश और संस्तुति पर हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय में अब जवाहर यादव पहले से मुख्यमंत्री के ओएसडी हैं।