Haryana news : हरियाणा में अब ग्राम पंचायतों के हिसाब का लेखा- जोखा रखेंगे ये अधिकारी, ग्राम सचिवों की पावर हुई कम

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल जनसंवाद कार्यक्रम के तहत यमुनानगर जिले में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रादौर ब्लॉक के बकाना, दामला और अलाहर में आमजन से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को सुना।
 

Yamunanagar News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल जनसंवाद कार्यक्रम के तहत यमुनानगर जिले में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रादौर ब्लॉक के बकाना, दामला और अलाहर में आमजन से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अब प्रदेश की हर पंचायत का हिसाब- किताब BDPO को रखना होगा। इससे पहले पंचायत स्तर का लेखा-जोखा पंचायत सेक्रेटरी ही देखता था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पंचायतों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने का काम किया है। इसलिए अब से पंचायत सेक्रेटरी के साथ- साथ BDPO के पास भी पंचायत का हिसाब-किताब होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अहम पहलु यह है कि उनके पास खुद प्रदेश की 6500 पंचायतों का लेखा-जोखा हर समय रहता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में विकास कार्यों के लिए पंचायतों के खाते में जो राशि भेजी जाती थी, उसमें से कुछ ही राशि खर्च होती थी लेकिन हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसी है और अब ऊपर से मंजूर होने वाली सौ फीसदी राशि विकास कार्यों में खर्च होती है। 

परिवार पहचान पत्र बड़ी कामयाबी

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा पहला ऐसा प्रांत है, जहां पर परिवार पहचान पत्र को शुरू किया गया हैं जबकि अन्य राज्य इसका अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को डीबीटी के माध्यम से 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि उनके खातों में ट्रांसफर करने का काम किया गया है। सीधा लाभार्थी के खाते में संबंधित राशि देने का काम किया जा रहा है। 

गरीब परिवारों के लिए कई योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आयुष्मान कार्ड एवं चिरायु योजना के माध्यम से मुफ्त में इलाज की सुविधा मिल रही है। विकास कार्यों से संबंधित अब जो एस्टीमेट तैयार होते हैं, उसके टेंडर भी 25 प्रतिशत कम राशि पर खुलते हैं।