Haryana news : गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार (9 सितम्बर) को नहीं लगेगा
Sep 8, 2023, 18:34 IST
Haryana news - हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार (9 सितम्बर) को नहीं लगेगा। गृह मंत्री अनिल विज की आंख में दिक्कत की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी है जिस कारण शनिवार को जनता दरबार नहीं लगेगा।
गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर जनसमस्याओं को सुनते हैं। उनका जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से लोग आकर अपनी जनसमस्याओं को रखते हैं। श्री विज मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश देते हैं।