Haryana news : हरियाणा में पटवारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने ग्रेड पे बढ़ाया

 

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राजस्व विभाग के पटवारियों का ग्रेड-पे बढ़ा दिया है। पहले पटवारी का 25,500 का स्केल था, अब उनको 32,100 का स्केल मिलेगा। बढ़े हुए ग्रेड पे का लाभ 1 जनवरी 2024 से मिलेगा।

हरियाणा सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 1800 पटवारी लाभाविंत होंगे। 

गौर हो कि स्केल बढ़ाने कि मांग को लेकर पटवारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। हरियाणा पटवारी एसोसिएशन ने इसे अधूरा बताया है। 

उन्होंने मांग की कि यह फैसला साल 2016 से लागू किया जाए।