Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने पद से दिया इस्तीफा, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
 

Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वह गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। 

यह दूसरी बार है, जब जवाहर यादव ने ओएसडी के पद से इस्तीफा दिया है।

2019 में इस्तीफे के बाद वह भाजपा के प्रचार एवं संपर्क प्रमुख का भी कार्यभार देख चुके हैं। साल 2008 से 2010 तक वह भाजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 

2013 में प्रदेश प्रवक्ता के पद पर थे। चुनाव जीतने के बाद उन्हें साल 2014 में ओएसडी नियुक्त किया गया था।

10 महीने पहले ही उन्होंने सीएम कार्यालय ज्वाइन किया था। मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में भी वह ओएसडी के पद पर तैनात थे। इसके अलावा वह हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं।