Haryana Assembly: हरियाणा विधानसभा में गूंजा CET का मुद्दा, कांग्रेस MLA किरण चौधरी ने उठाई मांग, CM ने दिया ये जबाव

 

Haryana Assembly: कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने CET का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि CET में अभ्यर्थियों को आयु में छूट देने की बात कही गयी थी लेकिन इसकी सूचना जारी नही की। जो बच्चे CET पास कर चुके है उनको कब नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। 

CET के क्वेश्चन पेपर सेट करने वाली एजेंसी पर क्या कार्यवाही की गईं जो क्वेश्चन रिपीट हुए। पूरी रात अभ्यर्थी पेपर का इंतजार करते रहे की पेपर होगा भी या नही। स्तिथि स्पष्ट कर सरकार।

HSSC को बर्खास्त करे -किरण चौधरी

सरकारी नौकरियों में सिलेक्शन का बहुत लम्बा प्रोसेस होता है। ग्रुप डी की अलग अलग पोस्टों का अलग कैडर बनाया गया। एक समय के बाद यदि सिलेक्टेड कैंडिडेट विभाग बदलना चाहे उसके लिए भी प्रावधान किया जा रहा हैं। ग्रुप सी में भी यह प्रावधान लागू किया जाएगा। 

ग्रुप सी में 11 लाख 22 हजार लोगों ने अप्लाई किया 3 लाख 59 हजार ने CET को क्वालीफाई किया। इसके बाद अलग अलग ग्रुप बनाये गए 64 ग्रुप बनाये गए। जिनमे संख्या ज्यादा थी उनकी परीक्षा पहले ली गयी। 

वहीं मुख्यमंत्री ने इसका जबाव देते हुए कहा कि जो प्रश्न रिपीट हुए उसके बारे में टिप्पणी नही करूंगा क्योंकि मामला कोर्ट में है। वहीं 4 गुणा पॉलिसी का विरोध किया है इसके बारे में विचार किया जा रहा है।आयु वही मानी जाएगी जब अभ्यर्थी CET के पेपर के लिए अप्लाई करेगा।