PM Kisan Yojana: किसानों के लिए अहम खबर! PM किसान सम्मान निधि का फायदा लेना है तो फटाफट करवाएं ये जरुरी काम, नहीं तो अटक सकते हैं पैसे

 यदि आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। आगे भी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो यह  खबर आपके लिए जरुरी होने वाली है।
 

PM Kisan Yojana: यदि आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। आगे भी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो यह  खबर आपके लिए जरुरी होने वाली है। बता दें इस बार किसानों के खाते में पीएम किसान योजना के तहत 15 क़िस्त आएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन इस बार सभी किसानों को फायदा मिलना मुश्किल है। सिर्फ उन्हीं किसानों को योजना का फायदा मिलेगा। जिन लोगों ने e-KYC करा ली है। बिना e-KYC कराए किसानों का नाम भी लिस्ट से हट सकता है।

बता दें पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा लेने के लिए सभी पंजीकृत किसान तुरंत अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। यह कार्य पीएम किसान पोर्टल तथा संबंधित ऐप के माध्यम से निशुल्क रूप में किया जा रहा है।


   
स्कीम के तहत मिलते हैं इतने हजार रुपये

 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत सालाना छह हजार रुपये दिए जाते हैं। इसका भुगतान 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में किया जाता है। ये पैसा सरकार द्वारा सीधा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा अभी तक इस योजना के तहत 14 किश्तें जारी की जा चुकी हैं। वहीं अब आप का जल्दी से जल्दी अपना केवाईसी कराएं,ताकि उन्हें योजना का त्वरित लाभ मिल सके।

पीएम किसान की 15वीं किश्त के लिए e-KYC जरूरी

e-KYC के लिए किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। 

किसान रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक साइट pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं। 

अप्लाई करने के दौरान किसान अपना नाम सही दर्ज करें। 

डॉक्यूमेंट्स में मौजूद नाम ही लिखें। बैंक पासबुक से स्पेलिंग चेक कर लें।

 इसके अलावा आधार कार्ड नंबर भी चेक कर लें। फॉर्म में गलती होने पर योजना का फायदा नहीं मिलेगा।

लिस्ट में ऐसे देखे अपना नाम

1 - सबसे पहले किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

2 - इसके बाद वह होमपेज पर Farmers Corner के सेक्शन में जाएं।

3 - अब किसान Beneficiary List पर क्लिक करें।

4 - इसके बाद किसान अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।

5 - अब Get Report पर क्लिक करें।

6 - इसके बाद लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें।