Post Office Scheme: मात्र 299 रुपए में पाएं 10 लाख रुपए का लाभ, पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम कर देगी आपको मालामाल 

बीमा आज हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी हो गया है। दुर्घटनाएं जीवन में कभी भी हो सकती हैं। इसलिए हर किसी के पास ऐसी बीमा पॉलिसी होना जरूरी है जो दुर्घटना होने पर इलाज का खर्च भी वहन करे और मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में दावा भी दे। 
 

Post Office Scheme: बीमा आज हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी हो गया है। दुर्घटनाएं जीवन में कभी भी हो सकती हैं। इसलिए हर किसी के पास ऐसी बीमा पॉलिसी होना जरूरी है जो दुर्घटना होने पर इलाज का खर्च भी वहन करे और मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में दावा भी दे। 

भारत में आज भी कई लोग बीमा नहीं लेते हैं। इसका एक कारण बीमा प्रीमियम की लागत है। इसे ध्यान में रखते हुए, भारतीय डाक विभाग एक समूह दुर्घटना संरक्षण बीमा पॉलिसी लेकर आया है।

इस पॉलिसी में व्यक्ति मात्र 299 रुपये और 399 रुपये का प्रीमियम देकर 10 लाख रुपये का बीमा कवर प्राप्त कर सकता है। बीमा पॉलिसी को हर साल रिन्यू कराना जरूरी है और इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खाता होना भी जरूरी है। 

बीमा पॉलिसी में पॉलिसीधारक के दुर्घटना में घायल होने पर IPD खर्च के लिए 60 हजार और OPD के लिए 30 हजार दिए जाते हैं।

मिलेगा यह तगड़ा फायदा 

भारतीय डाक विभाग टाटा एआईजी (Tata AIG) के साथ मिलकर यह दुर्घटना बीमा पॉलिसी लेकर आया है। इसकी दो योजनाएँ हैं। एक में आपको सालाना 299 रुपये का प्रीमियम देना होता है और दूसरे प्लान में आपको 399 रुपये का भुगतान करना होता है। अगर कोई व्यक्ति 299 रुपये का प्लान चुनता है तो उसे 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। 

अगर बीमित व्यक्ति किसी दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो इस पॉलिसी में उसे अस्पताल में भर्ती होने का खर्च मिलता है। अस्पताल में इलाज के दौरान 60 हजार रुपए तक का आईपीडी खर्च और 30 हजार रुपए तक का ओपीडी क्लेम दिया जाता है।

मृत्यु पर आश्रितों को 10 लाख

दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाते हैं। इतना ही नहीं अगर बीमाधारक पूरी तरह से विकलांग हो जाता है तो उसे 10 लाख रुपये दिए जाते हैं। आंशिक विकलांगता की स्थिति में ही 10 लाख रुपये का क्लेम दिया जाता है। 

बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर आश्रितों को अंतिम संस्कार के लिए 5,000 रुपये मिलते हैं। यदि बीमाधारक के आश्रित दूसरे शहर में रहते थे, तो वहां से आने-जाने का खर्चा भी इस पॉलिसी में कवर होता था। 

वहीं 399 रुपये के प्लान में उपरोक्त सभी क्लेम मिलते हैं साथ ही आश्रित के 2 बच्चों की पढ़ाई के लिए 1 लाख का खर्चा दिया जाता है।