7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचार‍ियों के डीए को लेकर बड़ी खबर, इस बार मिलने वाली है मोटी रकम

केंद्रीय कर्मचार‍ियों के डीए को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। यदि आप भी एक केंद्र सरकार के कर्मचारी है तो यह आपके लिए है।
 

7th Pay Commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचार‍ियों के डीए को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। यदि आप भी एक केंद्र सरकार के कर्मचारी है तो यह आपके लिए है। क्योकि सरकारी कर्मचार‍ियों का महंगाई भत्‍ता बढ़ने का समय नजदीक आ गया है।  अगले 15 द‍िन में केंद्रीय कर्मचार‍ियों के ल‍िए सरकार की तरफ से महंगाई भत्‍ता/महंगाई राहत में बढ़ोतरी का ऐलान क‍िये जाने की पूरी उम्‍मीद है। 

ऐसा माना जा रहा है कि केंद्रीय कैब‍िनेट की दशहरे से पहले होने वाली मीट‍िंग में डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों का दावा है क‍ि 15 अक्‍टूबर से 24 अक्‍टूबर के बीच इस बार भी डीए बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। यानी 24 अक्‍टूबर से पहले डीए हाइक की पूरी उम्‍मीद है। डीए में इस बार  3 प्रत‍िशत का इजाफा क‍िये जाने की सम्भावना है। बता दें कि अभी केंद्रीय कर्मचार‍ियों को 42 प्रत‍िशत की दर से डीए म‍िल रहा है। 

केंद्रीय कर्मचार‍ियों बढ़े हुए डीए का फायदा 1 जुलाई से द‍िया जाएगा। सरकार की और से तीन महीने के डीए के साथ अक्‍टूबर की बढ़ी हुई सैलरी दी जाएगी। जिसका फायदा करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचार‍ियों और 68 लाख पेंशनर्स को होगा। इससे केंद्रीय कर्मचार‍ियों को बढ़ती महंगाई से राहत म‍िलने की सम्भावना है।