WordPad News Update: Microsoft ने लिया बड़ा फैसला, 28 साल बाद अलविदा कहेगा Wordpad

 

WordPad News Update: करीब 28 साल पहले WordPad ने मार्केट में कदम रखा था। यह Windows का एक अहम हिस्सा है। लेकिन अब यह अलविदा कहने की कगार पर है। इसे पिछले काफी समय से कोई अपडेट नहीं मिला है। 

ऐसे में कंपनी ने अब इसे बंद करेन का ही फैसला किया है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट आगे चलकर WordPad से छुटाकारा पाने की योजना बना रहा है।

अपडेट नहीं किया जा रहा WordPad

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह WordPad को हटा रहा है क्योंकि इसे अब अपडेट नहीं किया जा रहा है। कंपनी ने यूजर्स को रिच टेक्स्ट डॉक्यूमेंट्स के लिए Ms Word या डॉक्यूमेंट्स पर स्विच करने की सलाह दी है। यह खबर तब आई है जब कंपनी द्वारा Notepad को नया अपडेट दिया जा रहा है।

एआई पर माइक्रोसॉफ्ट का पूरा फोकस

जेनेरिक एआई पर माइक्रोसॉफ्ट पूरा फोकस कर रहा है और इसके तहत ही कंपनी ने अपने सभी नए एआई-पावर्ड Bing के लिए अलग-अलग अपग्रेड जारी किए हैं। इसमें इमेज जनरेशन से लेकर वॉयस इनपुट तक नए फीचर्स शामिल हैं। इसे दुनियाभर के यूजर्स इस्तेमाल करते हैं।

विंडोज 12 में नहीं होगा WordPad

माइक्रोसॉफ्ट, जेनरेटिव एआई पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहा है और यह बताया जा रहा है कि विंडोज 12 भी AI-पावर्ड फीचर्स के साथ आएगा। 

इस बारे में Microsoft ने अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी है लेकिन कहा जा रहा है कि Windows 12 को 2024 में रिलीज किाय जा सकात है। इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए जाएंगे इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। हां, यह जरूर कहा जा रहा है कि WordPad को इस नए विंडोज 12 में से हटा दिया जाएगा।