Mausam Update: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, यहां देखें मौसम विभाग की ताज़ा अपडेट

 

Mausam Update: हरियाणा में बारिश की संभावना बहुत कम है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5-6 दिनों तक हरियाणा का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इधर चंडीगढ़ में मौसम (Mausam Update) ने एक बार फिर करवट ले ली है. चंडीगढ़, पंचकुला और आसपास के इलाकों में शुक्रवार से मौसम सुहावना बना हुआ है. शुक्रवार शाम को पंचकूला में भारी बारिश हुई, जिससे तापमान गिर गया. साथ ही, लोगों का बारिश का इंतजार भी खत्म हो गया.

यहां ऐसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, 4 से 5 तक पश्चिम और दक्षिण- पश्चिम हरियाणा के पानीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, दक्षिण और दक्षिण- पूर्व हरियाणा जींद, भिवानी, चरखी दादरी में मौसम स्थिर रहेगा.

चंडीगढ़ मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को चंडीगढ़, पंचकूला और आसपास के इलाकों में बारिश होगी. इससे मौसम ठंडा हो सकता है. अगले 4- 5 दिनों के दौरान हरियाणा का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. हालांकि, अगले 10 दिनों के बाद हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

अगले 24 घंटों के लिए पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, भिवानी, जिंद, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, कैथल, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल समेत कई जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है. हरियाणा में आज सुबह का तापमान 25°C है. हवा, नमी और अन्य मौसम स्थितियों को ध्यान में रखते हुए, तापमान 27°C तक महसूस हो सकता है.