Jobs Haryana

इन गुणों वाली महिलाओं से हमेशा रखें दो कदम की दूरी, वरना हो जाएंगे बर्बाद

 | 
 इन गुणों वाली महिलाओं से हमेशा रखें दो कदम की दूरी, वरना हो जाएंगे बर्बाद
 आचार्य चाणक्य द्वारा लिखित नीतिशास्त्र मानव जीवन के लिए अमूल्य निधि है। इसमें जीवन के रहस्यों के बारे में कई बातें बताई गई हैं। इनमें बताए गए उपायों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में महिलाओं के बारे में भी कई बातें बताई हैं। आचार्य कहते हैं कि परिवार को बनाने या तोड़ने में सबसे बड़ी भूमिका महिलाओं की होती है। यदि एक महिला गुणवान होती है तो वह परिवार की स्थिति सुधारती है और उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाती है, जबकि दुर्गुणों वाली महिला परिवार को बर्बाद कर सकती है। इसलिए ऐसी महिलाओं से हमेशा दूरी बनाकर रखें।

अशिक्षित महिला

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि शिक्षा परिवार और समाज में बड़े बदलाव लाती है। अगर शिक्षित और समझदार महिला होगी तो वह परिवार और समाज को बनाने का काम करेगी। जबकि एक अशिक्षित महिला परिवार को बर्बाद कर सकती है। क्योंकि शिक्षा के अभाव के कारण उनमें कई प्रकार की बुराइयाँ विकसित हो सकती हैं, जो पूरे समाज को नुकसान पहुँचा सकती हैं।
 
लालची औरत

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि चाहे स्त्री हो या पुरुष, अगर किसी के मन में लालच की भावना आ जाती है तो यह उसके साथ-साथ उसके आसपास के लोगों को भी बर्बाद कर सकती है। वहीं अगर किसी महिला में लालच का गुण हो तो इसका सबसे ज्यादा असर परिवार पर पड़ता है। इस दोष वाली स्त्री न सिर्फ घर की शांति भंग करती है बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देती है।

घमंडी औरत

आचार्य चाणक्य का मानना है कि अहंकार हर इंसान के लिए विनाशकारी होता है। वहीं अगर किसी महिला में अहंकार है तो मां सरस्वती और मां लक्ष्मी दोनों ही उससे नाराज रहती हैं। ऐसी महिलाएं न तो अपने ज्ञान और बुद्धि का उपयोग कर पाती हैं और न ही कोई काम सही दिशा में कर पाती हैं। वे अपने अहंकार के कारण घर की सुख-समृद्धि को पूरी तरह नष्ट कर देते हैं।
 
झूठ बोलने वाली औरत

यदि किसी महिला में झूठ बोलने की आदत है तो यह परिवार के विनाश का कारण भी बन सकती है। आचार्य कहते हैं कि जो महिलाएं झूठ बोलती हैं वे कभी भी अपने परिवार को धोखा दे सकती हैं। इनके झूठ बोलने के कारण परिवार में हमेशा झगड़े होते रहते हैं। जिससे पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है।

Latest News

Featured

You May Like