Jobs Haryana

Agriculture News: लाखों की जॉब छोड़कर पति-पत्नी बने किसान, अब स्ट्रॉबेरी की खेती से हो रहे मालामाल

 | 
sai nath

Agriculture News: भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश के किसान मुनाफा देने वाली फसलों की खेती करके अपनी आमदनी बढ़ा रहे है। बता दें करीब 55 से 60 प्रतिशत जनसंख्या खेती पर निर्भर है। बहुत से किसान अलग अलग प्रकार की खेती करके लाखों-करोड़ों रुपये कमा रहे हैं।

इस बीच आज आपको उदयपुर के एक ऐसे जोड़े के बारे में बताने जा रहे है। जिन्होंने विदेश के लाखों के पैकेज को ठुकराकर देश में आकर खेती करने का फैसला लिया है। जी हां! इन दिनों यह कपल स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे है।

कुछ अलग करने की थी चाह

बता दें उदयपुर के रहने वाले कीर्ति सिंघवी और सौरव सिंघवी यूरोप के नॉर्वे शहर में रहते थे और लाखो के पैकेज की अच्छी खासी जॉब होने बावजूद भी मन में अपने देश में रह कर कुछ अलग करने की चाहा थी। इसके बाद इन्होंने भारत आ कर खेती करने का फैसला किया।

भारत आकर शुरु की स्ट्रॉबेरी खेती

कीर्ति सिंघवी ने बताया कि जब युरोप देश में रहा करते थे. तो वहां पर उनके बच्चों को स्ट्रॉबेरीज काफी ज्यादा पसंद थी. वह कई बार खेतों सेचुन कर स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी लाया करते थे। इस वजह से उन्होंने यहां स्ट्रॉबेरी की फार्मिंग शुरू की। शुरुआत में उनके पास करीब 2 हजार पौधे थे और अभी 10 हजार से भी अधिक पौधे मौजुद है। जिनसे गर्मियों मेंप्रतिदिन 20 किलो अधिक स्ट्रॉबेरी हार्वेस्ट की जा रही है।

सलानां कमा रहे इतने लाख

कीर्ति सिंघवी ने बताया कि जब उन्होंने उदयपुर शहर में आ कर गोगुंदा कस्बे में जमीन खरीदी तब जमीन को समतल करने और खेती योग्य बनाने के लिए करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए थे. लेकिन जब से स्ट्राबेरी की खेती शुरु की है तब से करीब 12 से 15 लाख रुपए का सालाना मुनाफा कमा रहे है।

Latest News

Featured

You May Like