Jobs Haryana

HSSC ने दुर्गा शक्ति PMT के एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 | 
https://www.hssc.gov.in/ hssc gram sachiv admit card download 2022

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा महिला कांस्टेबल दुर्गा शक्ति भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। अब हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने PMT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन पदों के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था वे आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक पर जाकर डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
 भर्ती की पूरी डिटेल व एडमिट कार्ड का लिंक नीचे दिया गया है।

HSSC द्वारा 4/2020 कैट नंबर-3 के तहत महिला कांस्टेबल दुर्गा शक्ति के 698 पदों की भर्ती निकाली गई। इसके लिए 12वीं पास, 158 सेंटीमीटर हाइट, 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग के पात्र आवेदन कर सकते थे। जनरल महिला पात्रों के लिए 50 रुपए तो बाकी के लिए 13 रुपए फीस तय थी। 11 जनवरी से 10 फरवरी के बीच 1 लाख 66 हजार ने आवेदन किए।

परीक्षा में पूछे गए 100 प्रश्न

12 दिसंबर को हुई परीक्षा में परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे। सभी 100 प्रश्नों के 80 नंबर रहे। 90 मिनट में हल करने का समय दिया गया। प्रत्येक प्रश्न का ठीक जवाब देने पर 0.8 अंक मिलेगा।

ऐसे पूरी होगी भर्ती

लिखित परीक्षा में पदों से 7 गुणा ज्यादा पात्रों को मेरिट में शामिल किया जाएगा, जिन्हें PST के लिए बुलाया जाएगा। इसमें 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। PST पास करने वालों को PMT के लिए बुलाया जाएगा। PMT पास करने वालों को स्क्रूटनी में शामिल किया जाएगा। इसके बाद 100 अंकों में से फाइनल परिणाम तैयार किया जाएगा। इसमें 80 अंक लिखित परीक्षा, 10 नंबर एडिशनल क्वालिफिकेशन और 10 अंक प्रकीर्ण के शामिल किए जाएंगे।

Durga Shakti PMT Admit Card

PMT Admit Card

Latest News

Featured

You May Like