Jobs Haryana

GATE Admit Card 2022 : आज नहीं, अब इस दिन जारी होंगे GATE Admit Card, यहाँ देखें Exam schedule

 | 
gate admit card2022

IIT GATE admit card 2022 download: Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE)2022 एग्जाम (GATE 2022 Exam) के लिए एडमिट कार्ड आज, 03 जनवरी 2022 को जारी होने वाले थे। लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने गेट 2022 की ऑफिशियल वेबसाइट gate।iitkgp।ac।in पर इस संबंध में नोटिस जारी कर जानकारी दी है। साथ ही गेट 2022 एडमिट कार्ड की नई डेट की भी घोषणा की है। अगर आपने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो जान लें कि आपको आपका गेट एडमिट कार्ड (GATE admit card) कब और कैसे मिलेगा।

नए शेड्यूल के अनुसार आईआईटी खड़गपुर (IIT Kgp) द्वारा गेट 2022 एडमिट कार्ड (GATE 2022 admit card) अब शुक्रवार 07 जनवरी 2022 को जारी किया जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट gate।iitkgp।ac।in पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव किया जाएगा। लिंक एक्टिव होने के बाद कैंडिडेट्स अपनी गेट 2022 आईडी (GATE 2022 ID) / रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जानकारी भरकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

कब होगी गेट 2022 परीक्षा

गेट 2022 परीक्षा (GATE Exam 2022) 05 फरवरी 2022 से शुरू होगी। 05, 06, 12 और 13 फरवरी 2022 को रोजाना दो शिफ्ट्स में गेट एग्जाम (GATE Exam date 2022) का आयोजन किया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2।30 बजे से शाम 5।30 बजे तक संचालित की जाएगी।

गेट एग्जाम 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 02 सितंबर 2021 से शुरू की गई थी। एक बार अंतिम तारीख बढ़ाई गई थी। 07 अक्टूबर 2021 को गेट 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया बंद हुई थी। आईआईटी खड़गपुर द्वारा जारी शेड्यूल (GATE 2022 Schedule) के अनुसार, गेट 2022 का रिजल्ट (GATE 2022 result date) 17 मार्च 2022 को जारी किया जाएगा।

कब होगी कौन सी परीक्षा

04 फरवरी 2022 – मिसलेनियस एक्टिविटी
05 फरवरी 2022 – पहली शिफ्ट – CS & BM
05 फरवरी 2022 – दूसरी शिफ्ट – EE & MA
06 फरवरी 2022 – पहली शिफ्ट – EC, ES, ST, NM, MT & MN
06 फरवरी 2022 – दूसरी शिफ्ट – CY, CH, PI, XH, IN, AG, GG & TF

11 फरवरी 2022 – मिसलेनियस एक्टिवटी
12 फरवरी 2022 – पहली शिफ्ट – CE-1, BT, PH & EY
12 फरवरी 2022 – दूसरी शिफ्ट – CE-2, XE & XL
13 फरवरी 2022 – पहली शिफ्ट – ME-1, PE & AR
13 फरवरी 2022- दूसरी शिफ्ट – ME-2, GE & AE

gate exam, gate 2022, gate admit card 2022, gate 2022 admit card, gate admit card date 2022, gate admit card download, gate.iitkgp.ac.in 2022, iit gate, गेट 2022, गेट एडमिट कार्ड 2022, गेट 2022 एडमिट कार्ड, गेट एग्जाम 2022, IIT GATE exam

Latest News

Featured

You May Like