Jobs Haryana

Weather Haryana: कड़ाके की ठंड की चपेट में हरियाणा, रात का तापमान जीरो से भी नीचे...यहां देखें कब तक सताएगी सर्दी

 | 
weather

Weather Haryana: शहर में कड़ाके की ठंड के बीच रात का तापमान अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। बुधवार रात को न्यूनतम तापमान जीरो से भी नीचे माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान

लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री से नीचे रहा है। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। रात को तापमान माइनस में पहुंचने से बाहर खड़ी गाड़ियों पर बर्फ की परत भी देखने को मिल रही है। वहीं धूप खिलने के बाद अधिकतम तापमान अभी सामान्य बना हुआ है। जो बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्र में उत्तर पश्चिमी शीत हवा चल रही है, इसी वजह से ज्यादातर क्षेत्रों में रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज हुई। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आंशिक प्रभाव से हवा उत्तर पश्चिम से पुरवाई होने तथा आंशिक बादल संभावित है। जिससे रात के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Latest News

Featured

You May Like