रात को पत्नी ने लगाई लिपस्टिक, सुबह होठों पर नहीं मिली तो थाने पंहुचा पति, जानिए क्यों?

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वैसे तो यह मामला एक पति पत्नी के बीच का है लेकिन बढते बढते यह मामला बड़ा विवाद बन गया। यहाँ एक महिला ने रात को लिपस्टिक लगाई सुबह वह उसके होठों पर न मिलने के चलते पूरा बवाल काटा।
दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बात थाने तक पहुंच गई। दम्पति के इस विवाद को सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। हालाँकि बाद में पुलिस और परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलरों के समझाने पर वे दोनों एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए।
जानकारी के अनुसार यह मामला आगरा के शहीद नगर का है। यहाँ एक स्थानीय युवक की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी रोजाना की तरह शाम को सोलह श्रृंगार कर तैयार हुई थी। उसने अपने पति की पसंद की लिपस्टिक लगाई थी।
सुबह जब पति सो कर उठा तो पत्नी के होठों पर लगी लिपस्टिक हट चुकी थी।
इस बात को लेकर उसके पति को शक हुआ की उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से मिलकर आई है। कलह इतनी बढ़ गई कि पत्नी मायके चली गई और पति के खिलाफ शिकायत कर दी। इसको लेकर जब दोनों पक्षों की काउंसलिंग हुई तो मामला जान सभी हैरान रह गए।
पत्नी ने जब पुलिस के सामने बताया कि उसने सुबह ब्रश करने के बाद मुंह धोया था। लिपस्टिक इसी के चलते छूट गई। उनकी इस बात को सुनने के बाद जब परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर ने समझाया तो दोनों मान गए।