Jobs Haryana

Horn OK Please Meaning: ट्रक के पीछे क्यों लिखा होता है “Horn OK Please” ? जानें वजह

 | 
Horn OK Please Meaning: ट्रक के पीछे क्यों लिखा होता है “Horn OK Please” ? जानें वजह

Horn OK Please Meaning: अगर आप भी हाईव पर सफर करते हैं तो आपने ट्रक के पीछे “Horn OK Please” लिखा हुआ जरूर देखा होगा। यह वाक्य लगभग हर ट्रक के पीछे लिखा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मशहूर स्लोगर का अर्थ क्या है  और यह कहां से आया और इसका क्या महत्व है। आइए जानते हैं इस वाक्य के पीछे की कहानी।

स्लोगन का मूल उद्देश्य

“Horn OK Please” को आमतौर पर ट्रक ड्राइवर अपने पीछे के वाहनों को ओवरटेक करने के लिए हॉर्न बजाने का संकेत देते हुए लिखते हैं। ट्रक जैसे बड़े वाहनों में ड्राइवर के लिए सभी दिशाओं में देखने की क्षमता सीमित होती है, इसलिए यह संदेश दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दिया जाता है।

महाराष्ट्र में प्रतिबंध

हालांकि इस स्लोगन का कोई आधिकारिक नियम नहीं है, महाराष्ट्र सरकार ने इसे ट्रकों पर लिखने पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि माना जाता था कि इससे अन्य वाहन चालकों को अनावश्यक रूप से हॉर्न बजाने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है।

‘On Kerosene’ से बना ‘OK’

‘OK’ के पीछे की एक मान्यता यह है कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय डीजल की कमी के चलते ट्रकों में केरोसिन का इस्तेमाल किया जाता था। चूंकि केरोसिन ज्वलनशील होता है, इसलिए ट्रकों के पीछे ‘On Kerosene’ लिखकर पीछे चलने वाले वाहनों को दूरी बनाए रखने का संकेत दिया जाता था। समय के साथ यह ‘OK’ में बदल गया, जो बाद में स्लोगन का हिस्सा बन गया।

टाटा का मार्केटिंग अभियान

एक अन्य सिद्धांत के अनुसार, ‘OK’ का संबंध टाटा के मार्केटिंग अभियान से है। टाटा समूह ने ‘OK’ नाम का एक बजट साबुन ब्रांड लॉन्च किया था, और ट्रकों पर इसे पेंट कराना एक विज्ञापन रणनीति थी। यह थ्योरी बताती है कि इस तरह ‘OK’ शब्द ने हाईवे संस्कृति में जगह बना ली।

पीछे वाले वाहनों के लिए संकेत

पुराने समय में जब सड़कों की चौड़ाई कम होती थी और ट्रकों में साइड मिरर नहीं लगे होते थे, तब ट्रक ड्राइवर पीछे आने वाले वाहनों से हॉर्न बजाकर ओवरटेक करने का संकेत मांगते थे। कुछ ट्रकों में रात के समय ‘OK’ के ऊपर एक बल्ब जलता था, जो आगे निकलने का संकेत देता था। इससे ड्राइवर और पीछे आने वाले वाहनों के बीच सुरक्षित तरीके से संवाद हो जाता था।

सांस्कृतिक विरासत

आज के आधुनिक ट्रक साइड मिरर और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस हैं, फिर भी “Horn OK Please” स्लोगन का उपयोग जारी है। यह न केवल एक सुरक्षा उपाय था बल्कि यह भारतीय राजमार्गों की विविधता भरी संस्कृति का प्रतीक बन गया है। भले ही टेक्नोलॉजी और सड़क ढांचे में विकास हुआ हो, यह स्लोगन भारत की राजमार्ग संस्कृति की एक महत्वपूर्ण विरासत के रूप में मौजूद है, जिसे सहेजना जरूरी है।

यह स्लोगन हमें उस दौर की याद दिलाता है जब ट्रक ड्राइवरों और अन्य वाहन चालकों के बीच सरल संदेशों से संवाद होता था, जो आज भी भारतीय सड़कों की पहचान बना हुआ है।

Latest News

Featured

You May Like