Jobs Haryana

Viral Video : लड़की ने जब लड़के को किया प्रपोज, जोर जोर से हंसने लगा लड़का, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 | 
ASCASFAF

  Viral Video :  सोशल मीडिया पर वैसे तो दिन भर अनेक वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। कई वीडियो या फोटो तो ऐसे होता हैं जिनपर विश्वास करना भी मुश्किल हो जाता है। आपने देखा ही होगा कभी किसी बूढ़े की जवान से शादी हो रही होती है। 

वहीं कोई हवा से बातें करता नज़र आता है तो कभी किसी का डांस दिल को भा जाता है। आज हम आपको  एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमे एक लड़की लड़के को प्रपोज करती है जिसपर लड़का हंसने लग जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आया। मैजिकल न्यूज नाम के इंस्टाग्राम पेश पर शेयर किए गए इस वीडियो में डिज्नी लैंड में खड़ा एक कपल पहले किस करता है और फिर लड़की लड़के को प्रपोज करने के लिए एक अंगूठी लेकर घुटनों पर बैठ जाती है। 

लेकिन यहां अजीब बात ये है कि लड़की के ऐसा करते देख लड़का जोर- जोर से हंसने लगता है। लड़की कंफ्यूज हो जाती है कि वह किसी से इस सरप्राइज का पूरा वीडिया बनवा रही है और उसका ब्वायफ्रेंड बिना बात अजीब तरह स हंसे जा रहा है। 

फिर थोड़ी देर बाद इसकी वजह सामने आ जाती है दरअसल, लड़का भी अपनी जेब से अंगूठी निकालकर घुटनों पर बैठ जाता है और लड़की से प्यार का इजहार करते है। देखें वीडियो  

https://www.instagram.com/reel/CsWISB2rFFG/?utm_source=ig_web_copy_link

Latest News

Featured

You May Like