Jobs Haryana

Viral Video: टीचर हो तो ऐसा! मजेदार तरीके से चुटकियों में समझा दिया Math का मुश्किल फॉर्मूला, वीडियो हो रहा वायरल

 | 
Viral Video: टीचर हो तो ऐसा! मजेदार तरीके से चुटकियों में समझा दिया Math का मुश्किल फॉर्मूला, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: बच्चों को अक्सर मैथ्स बड़े-बड़े फॉर्मूलों के कारण मुश्किल लगता है। लेकिन अगर आपको मैथ में रूचि है तो आपको मैथ्स के फॉर्मूलों से घबराने की जरुरत नहीं है। गणित के टीचर ने मैथ को आसान बनाने का ऐसा तरीका खो निकाला है जिससे मुश्किल फॉर्मूला भी समझना आसान हो जाएगा।

गणित के एक टीचर का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कुमार विश्वास की तरह कविता पाठ करते हुए बहिष्कोण का फॉर्मूला समझा रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि वो कैसे कविता पाठ करते हुए बताते हैं कि त्रिभुज की भुजा को बढ़ाने के बाद बाहरी कोण को ही बहिष्कोण कहते हैं। इसी तरह वो पूरा फॉर्मूला बच्चों को गाते हुए समझाते नजर आते हैं।
  

टीचर ने कह दी बड़ी बात




वीडियो में टीचर ये भी कह रहे हैं- 'किसी बात को अगर सीधी तरह से कहा जाए तो उतना प्रभावी नहीं होता है। लेकिन उसको अगर कविता के माध्यम से या संगीत के माध्यम से कहा जाए तो उसका ध्यान आकर्षण हो जाता है और जिस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित हो जाता है वो आसानी से समझ में आ जाता है।' इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। इसे X के हैंडल @ArunSinghdeoria पर शेयर किया गया है।

कुमार विश्वास को पीछे छोड़ा

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- 'ये तो कुमार विश्वास को पीछे छोड़ दिए।' इस वीडियो को अब तक 1 लाख 64 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतक्रिया भी दी है। एक शख्स ने लिखा है- वाह क्या तरीका है पढ़ाने का। दूसरे ने लिखा है- अरे वाह, क्या सही समझाया है। तीसरे ने लिखा है- देख रहा है विनोद..कैसे कविता के नाम पर खेल चल रहा है। चौथे ने लिखा है- इसने तो कमाल ही कर दिया है।

Latest News

Featured

You May Like