Jobs Haryana

Trending News : हर साल 8 करोड़ कमा रहा यह डॉग, बदली सफाईकर्मी महिला की किस्मत, जानें इस डॉग के पास इतनी दौलत कैसे?

 | 
 बदली सफाईकर्मी महिला की किस्मत, जानें इस डॉग के पास इतनी दौलत कैसे?

Trending News :सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पिछले कई वर्षों में लोग मोटी कमाई कर रहे हैं। भारत में भी गांवों में लोग रील्स बनाकर फेमस हो रहे हैं और खूब पैसे छाप रहे है। 

वहीं इंफ्लूएंसर बनकर लोगों को कमाई करते अपने जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आप ने कभी किसी कुत्ते को देखा है जो सोशल मीडिया के जरिये हर वर्ष करोड़ों रूपए छाप रहा हो।  

जी हाँ! फ़िलहाल एक ऐसा डॉगी सुर्खियां में बना हुआ है जिसकी सालाना कमाई करीब 8 करोड़ है। दरअसल कर्टनी बडजिन नाम की महिला इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। उनके वहां पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उन्होंने दो कुत्ते पाल रखे हैं। जिसमें एक का नाम टकर और दूसरे का टॉड है। 

टकर गोल्डन रिट्रीवर प्रजाति का है। वो भी इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा हिट है, जहां उसके अपनी मालिकन से भी ज्यादा 34 लाख फॉलोवर्स हैं।

हाल ही में उसकी कमाई का भी आंकड़ा जारी हुआ, जो हैरान कर देने वाला है। जानकारी के मुताबिक टकर सोशल मीडिया के सबसे फेमस डॉग्स में से एक है। 

वो हर साल 1 मिलियन डॉलर कमाकर अपनी मालकिन को दे रहा। भारत के हिसाब से ये राशि 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की होगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में कर्टनी ने बताया कि वो एक यूट्यूब विज्ञापन के लिए 40,000 से 60,000 डॉलर के बीच चार्ज करती हैं। 

भारत के हिसाब से ये राशि 33 लाख से 49 लाख के बीच होगी। वहीं इंस्टाग्राम की स्टोरी के लिए वो 20 हजार डॉलर (16 लाख रुपये) तक ले लेती हैं।

जून 2018 में उन्हें टकर मिला था, जब वह आठ हफ्तों का था। उसी समय महिला ने उसका इंस्टाग्राम पेज बना दिया। अगले ही महीने उसका वीडियो वायरल हो गया। बडजिन ने बताया कि उस वीडियो में हमने उसे आइस क्यूब दी थी, जिससे वह खेल रहा था। इसके बाद मुझे पता चला कि मेरे डॉग को लेकर कई लोग इंट्रेस्टेड हैं।

जब उसकी उम्र महज छह महीने थी, तभी उसके सोशल मीडिया पर 60 हजार फॉलोवर्स हो गए थे। बता दें इस कुत्ते की मालकिन  बडजिन पहले घरों में सफाई का काम करती थीं। उनके पति माइक एक सिविल इंजीनियर थे। दोनों ने अपनी नौकरी छोड़कर टकर का सोशल मीडिया अकाउंट्स हैंडल करना शुरू कर दिया। इससे वे अब बंपर कमाई कर रहे हैं।

Latest News

Featured

You May Like