Jobs Haryana

दुनिया का एकलौता देश, जहां नहीं रहता एक भी मुसलमान, जानिए उस देश का नाम

आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिये ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे है जो शायद आपको न पता हो।
 | 
दुनिया का एकलौता देश, जहां नहीं रहता एक भी मुसलमान, जानिए उस देश का नाम 

आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिये ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे है जो शायद आपको न पता हो। सबसे पहले आपको बता दें दुनिया में सबसे ज्‍यादा किसी धर्म को माना जाता है, तो वे है ईसाई धर्म और वहीं इस्‍लाम को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक समूह माना गया है।

इस्‍लाम धर्म अपनाने वालों को मुस्लिम या मुसलमान कहा जाता है। मध्य एशिया, पश्चिमी एशिया, नॉर्थ अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के सभी क्षेत्र में इस्‍लाम धर्म के लोग बहुत अधिक मात्रा में बसे हुए हैं।

इस देश में नहीं है मुसलमान

वैसे तो मुस्लिम आपको किसी भी देश में बहुत आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन दुनिया का एक ऐसा देश है जहां एक भी मुसलमान नहीं दिखेगा। हम जिस देश की बात कर रहे हैं वह देश है वेटिकन सिटी। इस देश में एक भी मुसलमान निवास नहीं करता।

वेटिकन सिटी पोप का देश है और यहां आपको एक भी मुसलमान नहीं मिलेंगे। इस देश का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी पोप ही होता है।

वेटिकन सिटी को कहते है पोप का देश

आपको बता दें कि ईसाइयों के धर्म गुरु को पोप कहते हैं। जहां पोप का शासन होता है, वहां मुसलमान व्यक्ति नहीं रह सकता है। यही कारण है कि इस देश में मुसलमान अपना बसेरा नहीं कर सकत। 

दुनिया का सबसे छोटा देश 

वेटिकन सिटी को दुनिया का सबसे छोटा देश माना गया है। इस देश का कुल क्षेत्रफल 44 हेक्टेयर और जनसंख्या करीब 1,000 है। वेटिकन सिटी में पोप के पास ही न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका की शक्ति होती है।

पोप का देश वेटिकन सिटी में ईसाई धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म के लोग नहीं रह सकते हैं। इस देश में किसी दूसरे धर्म का धार्मिक स्थल भी नहीं बनाया जा सकता है।

Latest News

Featured

You May Like