Jobs Haryana

Smart Pants : पैंट की जिप खुलने पर करेगी अलर्ट, जाइए ये नई तकनीक के बारे में

आपने स्मार्ट गैजेट्स या व्हीकल्स तो सुने ही होंगे, लेकिन क्या आपने स्मार्ट क्लॉथ के बारे में सुना है?
 | 
पैंट की जिप खुलने पर करेगी अलर्ट

Smart Pants : आपने स्मार्ट गैजेट्स या व्हीकल्स तो सुने ही होंगे, लेकिन क्या आपने स्मार्ट क्लॉथ के बारे में सुना है? जी हां अब कपडे भी स्मार्ट आने लग गए है। दरअसल एक व्यक्ति ने स्मार्ट पैंट का आविष्कार किया है 

जिसका उद्देश्य खुले जिपर की अजीब स्थिति को रोकना है। यानी अगर आपके पैंट का चेन खुला है तो आपको इसकी जानकारी देगा। चलिए आइए जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी। 

Guy Dupont नाम के एक ट्विटर यूजर ने एक पैंट का वीडियो पोस्ट किया है जो  यूजर्स के स्मार्टफोन के साथ पेयर होती है और जिप खुलने पर स्मार्टफोन पर पुश नोटिफिकेशन भेजता है। 

यदि यह बहुत लंबे समय तक खुला रहता है तो एक वायरलेस कम्युनिकेशन सर्विस WiFly का यूज करके यूजर के स्मार्टफोन पर एक पुश नोटिफिकेशन भेजी जाती है।

 इस समाधान का उद्देश्य किसी अनजान खुले जिपर के परिणामस्वरूप होने वाली किसी भी शर्मिंदगी से बचना है। शख्स का कहना है कि उसके दिमाग में यह आइडिया तब आया,जब के एक दोस्त ने उसे एक "पैंट बनाने के लिए कहा, जो ज्यादा देर तक पैंट की जिप नीचे होने पर यूजर को एक नोटिफिकेशन भेजे।
 

Latest News

Featured

You May Like