Jobs Haryana

मिट्टी की हांडी में सरसों का साग बनाने की सरल विधि,खाने वाले रह जाएंगे उंगली चाटते

नमस्कार आज हम आपको सरसों के साग बनाने की विधि बताएंगे।
 | 
मिट्टी की हांडी में सरसों का साग बनाने की सरल विधि,खाने वाले रह जाएंगे उंगली चाटते

नमस्कार आज हम आपको सरसों के साग बनाने की विधि बताएंगे।

​​​​​छिलके को अलग करने का कारण यही है कि जब आप साग को खाएंगे तो छिलका  मुंह में ना आए।

मिट्टी की हांडी में सरसों का साग बनाने की सरल विधि,खाने वाले रह जाएंगे उंगली चाटते 

नमस्कार आज हम आपको सरसों के साग बनाने की विधि बताएंगे।

इसके लिए सबसे पहले आप या तो संभव हो सके तो अपने आसपास के खेतों में से कच्ची सरसों के ऊपर से टहनी जिसको कहते हैं को तोड़ ले या फिर बाजार से तोड़ा हुआ साग लेकर आए।

उसके बाद साग को अच्छी तरह से  पानी से धोलें ताकि उस पर लगी हुई मिट्टी वगैरा साफ हो जाए।  इसके बाद चाकू या हाथ की सहायता से इसके छिलके अलग करें | अब आपके पास साग की केवल डंडी रह जाएगी और जो कच्चे पत्ते और कच्ची डंडी है उसे बारीक काट ले।

डंडी को आप चाकू की सहायता से उसके ऊपर का छिलका अलग कर दे ताकि वह कोमल हो जाए।

छिलके को अलग करने का कारण यही है कि जब आप साग को खाएंगे तो छिलका  मुंह में ना आए।

साग को काटने  के लिए बाजार से मशीन या कटर भी आता है।  उसकी सहायता से आप इसे बारिक काट सकते हैं या फिर मिक्सी में भी ग्राइंडर भी कर सकते हैं।

साग  के टेस्ट को और बढ़ाने के लिए आप इसमें बथुआ ,पालक ,मेथी , हरी मिर्च और नमक स्वादानुसार आदि भी इसके साथ काट सकते हैं जिससे साग का स्वाद और अधिक बढ़ जाएगा।

अब आप इसमे एक गिलास पानी (दो गुछी साग और दो गुछी पालक , मेथी ) , मिट्टी की हांडी में चूल्हे पर कम आंच में पानी डालकर उबाल ले। मिट्टी की हांडी ना मिले तो आप इसे कुकर में डालकर गैस पर गर्म कर सकते हैं। इस पर कुकर की कम से कम चार या पांच सिटी लगने दे और उसके बाद इसे उतार ले।

अब साग को और टेस्टी बनाने के लिए बाजरी का आटा या फिर थोड़ा गेहूं का आटा डालें।

अब इसे कुछ देर 5 से 10 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकने दे।  साथ में कड़छी से इसे मिलाते रहे ताकि साग में आटे की गांठ न बने और आटा ,मेथी ,पालक ,हरी मिर्च आदि अच्छी तरह से साग के साथ घूल जाए।

अब हमारा साग उबलकर बिल्कुल तैयार है। अभी इसे आप फ्रिज में रख सकते हैं और तीन-चार दिन तक इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

तड़का कैसे लगाए : 

अब शाम को खाने के लिए तैयार करने के लिए आप साग की मात्रा अनुसार प्याज ,टमाटर, अदरक काट कर , इसे घी , रिफाइंड या सरसों के तेल में तड़का लगाएं।  इसमें आप लहसुन भी डालें।  हल्दी नाम मात्र की डालें , मिर्च और नमक अपने स्वाद अनुसार डालकर तड़का लगाकर इसमें साग मिलाकर आप खाने के साथ खुद वह अपने रिश्तेदारों को स्वादिष्ट साग का आनंद दिलवा सकते हैं।

रेसिपी मेकर
नसीब श्यौराण

Latest News

Featured

You May Like