Jobs Haryana

Sasur Bahu Love: हरियाणा में ससुर के साथ भाग गई बहू, अब इस हाल में मिले दोनों, यह मामला है जींद का

 | 
Sasur Bahu Love: हरियाणा में ससुर के साथ भाग गई बहू, अब इस हाल में मिले दोनों, यह मामला है जींद का
Sasur Bahu Love: हरियाणा के जींद के गांव डूमरखां कलां खेतों में महिला और व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हडकंप मच गया। महिला पिछले पांच दिनों से घर से गायब थी। जो व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटका था, वह उसके साथ फंदे पर लटकी महिला का रिश्ते मे चाचा ससुर लगता था। दोनो के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था ।

नरवाना के बाल दिवान कृष्णन स्कूल के साथ से गुजरने वाले रास्ते पर गांव डूमरखां कलां खेतों में बीती रात पेड़ पर महिला तथा पुरूष को लोगों ने फांसी के फंदे पर लटके देखा। 

सूचना मिले पर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल पहुंचाया। व्यक्ति की पहचान मूलत: गांव सुदकैन कलां हाल आबाद नरवाना निवासी बलजीत (45) तथा महिला की पहचान गांव ही सुनीता (32) के रूप में हुई। 

मृतक बलजीत रिश्ते में सुनीता का चाचा ससुर लगाता था। सुनीता गत 23 फरवरी देर शाम को घर से गायब हो गई थी। सदर थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर 25 फरवरी को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। तभी से महिला लापता थी। मामले को दोनों के बीच अफेयर से जोड़ कर देखा जा रहा है। 

दोनों के 2- 2 बच्चे 
मृतका के पति ने मृतक बलजीत के खेत ठेके पर लिए हुए हैं। जिसके चलते बलजीत अक्सर आता-जाता था,  जिसके महिला के साथ उसकी नजदीकियां हो गई। फिर दोनों ने खेत में देर रात को फांसी लगा कर जान दे दी। 

बलजीत दो बच्चों का पिता था, जबकि महिला भी दो बच्चों की मां थी। सदर थाना नरवाना पुलिस ने बुधवार को नागरिक अस्पताल में दोनों मृतकों के शवों का पोस्टर्माटम करा उनके परिजनों को सौप दिए।   

सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों के शव रात को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके मिले थे। महिला 23 फरवरी से गायब थी। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए हैं।

Latest News

Featured

You May Like