Jobs Haryana

Nitin Gadkari on Toll Tax : Nitin Gadkari का बड़ा ऐलान! टोल टैक्स के नियमों में किया बदलाव! करोड़ों वाहन चालकों पर पड़ेगा असर

जो भी लोग हाइवे पर ज़्यादा सफर करते है उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आयी है। यदि आप भी हाइवे पर सफर करते हैं और टोल टैक्स से काफी परेशान हैं तो अब आपको उसकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। 
 | 
Nitin Gadkari का बड़ा ऐलान! टोल टैक्स के नियमों में किया बदलाव! करोड़ों वाहन चालकों पर पड़ेगा असर 

Nitin Gadkari on Toll Tax: जो भी लोग हाइवे पर ज़्यादा सफर करते है उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आयी है। यदि आप भी हाइवे पर सफर करते हैं और टोल टैक्स से काफी परेशान हैं तो अब आपको उसकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। 

आपको बता दें कि हाल ही में नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने टोल टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है, जिसका करोड़ों वाहन चालकों पर काफी असर पड़ने  वाला है। गडकरी ने बताया है कि साल 2024 से पहले देश में 26 ग्रीन एक्सप्रेसवे बन जाएंगे और साथ ही टोल टैक्स के लिए नए नियम जारी किए जाएंगे। 

टोल टैक्स वसूलने में होगा बड़ा बदलाव

आपको बता दें ग्रीन एक्सप्रेस वे बनने के बाद भारत सड़कों के मामलों में अमेरिका के बराबर हो जाएगा। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने बताया कि टोल टैक्स को वसूलने के लिए नियमों और टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव होगा। 

टोल टैक्स के लिए अब दिए जायेगे 2 ऑप्शन 

टोल की वसूली के लिए सरकार ने  2 ऑप्शन देने का प्लान बनाया है। इसमें पहला ऑप्शन कारों में ‘जीपीएस’ (GPS) प्रणाली लगाई जा सकती है। वहीं, दूसरा तरीक आधुनिक नंबर प्लेट से संबधित है। फिलहाल अभी इसके लिए प्लानिंग चल रही है। 

टोल टैक्स न चुकाने पर

जानकारी के अनुसार अभी टोल टैक्स न चुकाने पर किसी भी तरह की सजा का प्रावधान नहीं है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में टोल टैक्स वसूलने के लिए प्रोद्यौगिकी के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जाएगा।

अब सीधा अकाउंट से कटेंगे पैसे 

नितिन गडकरी ने आगे कहा है कि कहा कि अब तक टोल नहीं देने पर सजा का प्रावधान नहीं है, लेकिन टोल के संबंध में एक विधेयक लाने की तैयारी चल रही है। अब टोल टैक्स सीधा आपके बैंक खाते से काटा जाएगा। इसके लिए कोई अलग से कार्रवाई नहीं होगी। 

अब कारें कंपनी-फिटेड नंबर प्लेट के साथ आएंगी

नितिन गडकरी ने बताया है कि अब टोल टैक्स का भुगतान नहीं करना होगा, सीधा आपके खाते से अमाउंट कट जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कहा, '2019 में, हमने एक नियम बनाया कि कारें कंपनी-फिटेड नंबर प्लेट के साथ आएंगी। इसलिए बीते चार साल में जो वाहन आए हैं उन पर अलग-अलग नंबर प्लेट हैं।

Latest News

Featured

You May Like