New Toll System : नया टोल सिस्टम होगा लागू, अब इन्हें नहीं देना होगा टोल टैक्स

Toll Plaza : किसी भी हाईवे पर सफर करने से पहले यह देखना पड़ता है कि इस हाईवे पर कितने टोल आएंगे जो सीधा आपकी जेब पर असर डालेंगे। अब इन झंझटों से छुटकारा मिलने वाला है। आपको टोल के लिए बार बार रुकना नहीं पड़ेगा। इससे आपके समय में भी बचत होगी और आप अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंच जाएंगे।
लोकसभा में मंत्री ने दी जानकारी
आपको बता दें की लोकसभा में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस योजना बारे बताया कि कि अब हाईवे पर टोल प्लाजा की संख्या सीमित हो जाएगी जबकि स्थानीय लोगों को अब टोल नहीं देना होगा। परिवहन मंत्री का कहना है कि अब लोगों को 60 किलोमीटर के दायरे में एक ही टोल देना होगा। बाकि के टोल हटा दिए जायेंगे।
स्थानीय लोगों को मिली छूट
उन्होंने कहा कि अब स्थानीय लोगो को टोल नहीं देना पड़ेगा। क्योकि अक्सर ऐसा देखा जाता था कि टोल के किनारे रहने वाले लोगों को दूसरे गांव में जाने के लिए भी टोल देना पड़ता था। उनकी इस समस्या का समाधान भी जल्द किया जायेगा। उनका कहना है कि स्थानीय लोगों को एक पास जारी किया जायेगा जिसके आधार पर वह फ्री में सफर कर पाएंगे।