Manushi Chhillar at Cannes 2023: जब रेड कार्पेट पर चली बहादुरगढ़ की बेटी, व्हाइट कलर के खूबसूरत गाउन में ढाया कहर
May 21, 2023, 17:18 IST
| 
Manushi Chhillar of Bahadurgarh at Cannes 2023: हरियाणा की मानुषी छिल्लर को भी कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर अपना डेब्यू किया है।
हरियाणा के बहादुरगढ़ की मानुषी छिल्लर व्हाइट कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आईं।
एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने 'Fovari' ब्रांड का सफेद रंग का ऑफ शॉल्डर गाउन कैरी किया था।
इस गाउन में वो किसी परी से कम नहीं लग रहीं थीं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि ये कोई आम गाउन नहीं है। इसे हाथों से बुना गया है।
वीडियो में ये बताया गया है कि, इस व्हाइट गाउन को इटालियन सिल्क और ट्यूल की 100 लेयर्स से बनाया था।
एक्ट्रेस के इस गाउन को लोगों ने हाथ से बुना था। बेहद नाजुकता से तैयार की गई इस ड्रेस को बनाने में डिजाइनर को पूरे 800 घंटे लगे थे।