Jobs Haryana

खाना खाकर घर से निकले,फिर लौटे ही नहीं…फंदे पर लटकी मिली देवर-भाभी की लाश

 | 
viral news

Crime News: रायपुर जिले में फांसी के फंदे पर भाभी और उसके देवर की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद अब दोनों ने जान दे दी है। दोनों गुरुवार रात को खाना खाकर घर से निकले थे। फिर लौटे ही नहीं है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, घिवरा गांव में सुरेंद्र धीवर(19) अपने परिवार के साथ रहता था। उसके घर में भाभी योगेश्वरी धीवर भी थी। कहा जा रहा है कि कुछ सालों से दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते घर में विवाद भी हो चुका था।

उधर, इस मामले का पता चल पाया है। जब शुक्रवार सुबह गांव के लोग जंगल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खेत पर लगे एक पेड़ पर दोनों की लाशें लटकी हुई देखी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई थी। पुलिस को भी बताया गया था।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। मामले में जांच जारी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Latest News

Featured

You May Like