Jobs Haryana

जानें क्यों पहनती हैं महिलाएं ब्रा, जानें इसके फायदे और नुकसान

ब्रा महिलाओं के पहनावे का एक अहम हिस्सा है। जिसे शरीर के ऊपरी हिस्से को आकार देने और स्तनों को सहारा देने के लिए पहना जाता है।
 
 | 
p

ब्रा महिलाओं के पहनावे का एक अहम हिस्सा है। जिसे शरीर के ऊपरी हिस्से को आकार देने और स्तनों को सहारा देने के लिए पहना जाता है। लेकिन कई बार इसे पहनने से अजीब सी बोरियत महसूस होने लगती है। खुजली, चकत्ते और कंधों पर पट्टियों के निशान सबसे आम लक्षण हैं, लेकिन अगर आप ब्रा नहीं पहनती हैं, तो शरीर के ऊपरी हिस्से का आकार बहुत अजीब लगता है। आइए जानते हैं ब्रा पहनने के ऐसे ही कुछ फायदे और नुकसान के बारे में।

ब्रा पहनने और न पहनने के फायदे और नुकसान

1. बहुत टाइट ब्रा पहनने से स्तन के नीचे के हिस्से में रक्त संचार प्रभावित होता है। जिसके कारण महिलाओं को छाती में या उसके आसपास दर्द महसूस होता है।

2. बिना ब्रा पहने सोने से अच्छी नींद आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप ब्रा नहीं पहनती हैं तो आप बिना किसी रुकावट के आसानी से सांस ले पाती हैं। इससे सांस और ब्लड सर्कुलेशन दोनों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है।

3. अगर आपको ज्यादा पसीना आने की समस्या है तो सही ब्रा फैब्रिक का चुनाव करना बहुत जरूरी है। ख़राब कपड़ा पसीना ठीक से सोख नहीं पाता। जिससे छाती की त्वचा और ब्रा के कपड़े के बीच लगातार घर्षण के कारण खुजली और रैशेज की समस्या हो जाती है। पसीना सोख नहीं पाने के कारण फंगल इंफेक्शन की आशंका बढ़ जाती है।

4. जो महिलाएं पैडेड ब्रा का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करती हैं, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि इससे निपल्स में समस्या हो सकती है। क्योंकि निपल्स बहुत संवेदनशील होते हैं जिसके कारण वो रूखे होने लगते हैं। उस क्षेत्र में खुजली बढ़ जाती है। जब आप घर पर हों तो बिना ब्रा के रहना बेहतर है।

5. विशेषज्ञों का मानना है कि जरूरत न होने पर ब्रा नहीं पहननी चाहिए। ऐसा करने से ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना काफी हद तक कम हो सकती है। आकार के कारण बहुत टाइट ब्रा पहनने से स्तन के ऊतकों को नुकसान हो सकता है।

6. ब्रा पहनने से स्तनों को सही सपोर्ट मिलता है। ब्रा स्तनों को ढीलेपन से बचाती है।

Latest News

Featured

You May Like