Jobs Haryana

सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हे को बताया नपुंसक, आधी रात को किया हंगामा, जानें पूरा मामला

 | 
viral news

मैनपुरी में एक नवविवाहिता ने सुहागरात के दिन ही अपने पति को नपुंसक बता दिया। उसने इस बात लेकर ससुराल में जमकर हंगामा किया। इसके बाद गांव में पंचायत की गई, जो करीब 4 घंटे तक चली।

दोनों परिवारों में समझौता होने पर नवविवाहिता को उसके मायके वाले साथ लेकर चले गए। दुल्हन का कहना है, वह ऐसे पति के साथ नहीं रह सकती। घटना किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

दोनों की शादी 2 मार्च को हुई थी। 3 मार्च को शादी की दूसरी रस्में होने के बाद सुहागरात हुई थी। कहा जा रहा है कि अब जल्द ही दोनों का तलाक होगा।

दुल्हन ने कमरे में किया हंगामा


मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की शादी 2 मार्च को इटावा की रहने वाली एक युवती के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद 3 मार्च को दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल आई। दिन में वहां महिला संगीत भी हुआ। घर में बहू के आने की जमकर खुशी मनाई।

सुसराल पक्ष का कहना है, ''सारी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन अपने पति के पास गई। इसके कुछ ही देर के बाद उसने कमरे में हंगामा कर दिया। वह कमरे से चिल्लाते हुए बाहर निकल आई और अपने पति को नपुंसक बोलने लगी। उसने अपने मायके पक्ष को भी फोन करके बुला लिया।

हम लोगों ने उसको शांत रहने के लिए बोला, लेकिन वह नहीं मानी। मायके वाले भी हम लोगों से लड़ाई करने लगे। मामला मारपीट तक पहुंच गया। उसके बाद सुबह पंचायत बुलाई गई। थाने में यह पंचायत की गई। इसमें समझौता होने के बाद दुल्हन अपने पिता के साथ वापस घर चली गई।''

धोखे से मेरी शादी करवा दी गई

इस मामले में दुल्हन का कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती। उसका पति नपुंसक है। यह बात उसके परिवार से छिपाई गई। धोखे से मेरी शादी उससे करवा दी गई। जब मैंने इसका विरोध किया, तो मेरा पति शांत रहने के लिए कहने लगा। लेकिन, मैं ऐसे आदमी के साथ नहीं रह सकती।

लड़के पक्ष के लोगों ने हमें धमकाया है

लड़की के पिता का कहना है, ''मैं अपनी बेटी को सकुशल उसकी ससुराल से लेकर जा रहा हूं। हम लोग इस मामले में कार्रवाई करेंगे। अगर कोई ऐसी बात थी, तो इन लोगों को अपने बेटे का इलाज करवाना चाहिए था। मेरी बेटी को फंसाया गया है। बेटी के फोन करने के बाद जब हम लोग मौके पर गए, तो लड़के की तरफ के लोग हमें धमका लगे। मैं अपनी बेटी को इस हालत में ससुराल में नहीं रख सकता। इसलिए उसे यहां से लेकर जा रहा हूं।''

Latest News

Featured

You May Like