Jobs Haryana

IAS Interview Questions: वेट लिफ्टिंग में पावर लगती है, इसके बावजूद इसमें मैडल राजस्थान और हरियाणा के बजाय नार्थ ईस्ट के लड़के-लड़कियां ले जाते है, ऐसा क्यों ?

UPSC एग्जाम का रिजल्ट आ गया है
 | 
वेट लिफ्टिंग में पावर लगती है, इसके बावजूद इसमें मैडल राजस्थान और हरियाणा के बजाय नार्थ ईस्ट के लड़के-लड़कियां ले जाते है

IAS Interview Questions: UPSC एग्जाम का रिजल्ट आ गया है। देश की सबसे कठिन परिक्षाओं में से एक UPSC के इंटरव्यू में कई सवाल ऐसे पूछे गए, जिनके आगे होनहार कैंडिडेट्स भी गच्चा खा गए। 

यही कारण है कि UPSC के इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों के बारे में हर किसी को दिलचस्पी रहती है। इंटरव्यू में न सिर्फ कैंडिडेट के सब्जेक्ट और हॉबी से जुड़े, बल्कि उसके प्रोफाइल और लीक से हटकर सवाल पूछकर उनका कॉन्फिडेंस, नॉलेज और प्रजेंस ऑफ माइंड परखा जाता है। 

ऐसे प्रश्न पूछ लिए जाते हैं, जिनके बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी। जानिए UPSC सिलेक्टेड कैंडिडेट्स से कैसे-कैसे सवाल पूछे जाते हैं....

सवाल- सेम सेक्स मैरिज सही और गलत क्या है?
जवाब- सेम सेक्स मैरिज एक ऐसा मुद्दा या मामला है, जिसकी लीगेलिटी तय करने का जिम्मा समाज पर ही छोड़ देना चाहिए। ये मामला समाज से ही जुड़ा है, और सबसे ज्यादा उसे ही प्रभावित करने वाला है।

सवाल- रूस-यूक्रेन वार कब ख़त्म होगा? और इसे ख़त्म करने के लिए भारत क्या रोल निभा सकता है?
जवाब- युद्ध के चलते देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक स्थिति के साथ-साथ वहां का आम जनजीवन भी बिगड़ जाते हैं। ऐसे में मेरा मानना है कि रशिया और यूक्रेन दोनों ही युद्ध ख़त्म करना चाहते होंगे, लेकिन उन्हें अब इससे बाहर आने का विकल्प नहीं मिल रहा है। वहीं, कुछ दूसरे देश इस लड़ाई में अपना फायदा देख रहे है। अगर पीस कीपिंग के लिए दोनों ही देश को टेबल टॉक करवाई जाए तो इससे युद्ध समाप्ति का रिजल्ट जल्दी ही आ सकता है।भारत इस युद्ध को ख़त्म करवाने में अहम रोल निभा सकता है क्योंकि भारत के रूस और यूक्रेन दोनों ही देश से बढ़िया रिलेशन है। इसके अलावा दुनिया में पीस कीपिंग के मामले में भारत की पीस कीपिंग फ़ोर्स का रोल सबसे बड़ा रहा है।

सवाल- पश्चिमी राजस्थान की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं क्या हैं? और इनका समाधान क्या है?
जवाब- पश्चिमी राजस्थान में मात्र-शिशु मृत्यु दर का ज्यादा होना सबसे बड़ी समस्या है। CHC, PHC और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर्स पर सुविधाओं के अभाव और स्टाफ की कमी बड़ा कारण है। ऐसे में अगर सुविधाओं का विस्तार करते हुए स्टाफ की उपलब्धता और प्रॉपर मॉनिटरिंग हो तो इसमें कमी लाई जा सकती है। इतना ही नहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स और आशा सहयोगी के माध्यम से जागरूकता लाकर संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के प्रयास करने चाहिए।

सवाल- वेट लिफ्टिंग में पावर लगती है, इसके बावजूद इसमें मैडल राजस्थान और हरियाणा के बजाय नार्थ ईस्ट के लड़के-लड़कियां ले जाते है, ऐसा क्यों ?
जवाब- सर देखिए- वेट लिफ्टिंग पावर के साथ-साथ जबरदस्त टेक्नीक का स्पोट्‌र्स भी है। नार्थ ईस्ट के लोगों का कल्चर भी है। ऐसे में इसे ताकत से तो कतई नहीं जोड़ना चाहिए। वहीं वहां के कल्चर में बहुत हार्ड वर्क भी है। ऐसे में बेहतर टेक्नीक और हार्ड वर्क की मजबूती से ही उन्हें मेडल मिलते हैं।

सवाल- क्या बच्चों का आईक्यू बढ़ाने के लिए उनके दिमाग में इंटेलिजेंस चिप लगा देनी चाहिए?

जवाब- नहीं सर, ऐसा नहीं कर सकते। बच्चे छोटे जरूर है, लेकिन उनके भी अधिकार है। हमें आईक्यू से ज्यादा उनके इमोशनल इंटेलिजेंस पर ध्यान देना चाहिए। आईक्यू तो अपने आप बढ़ जाएगा। वैसे भी हम उन्हें मशीन नहीं बना सकते हैं।

सवाल- आपके थानवी सरनेम का क्या मतलब है? इसे गूगल करके भी जवाब दे सकते हैं?

जवाब : सर, इसका कोई मतलब नहीं है और इसे गूगल पर भी नहीं ढूंढा जा सकता है। कई चीजें आपको गूगल पर भी नहीं मिल सकती हैं।

सवाल- कालबेलिया ट्राइबल की क्या हिस्ट्री है? ये नाचते क्यों हैं?

जवाब- सर, कालबेलिया ट्राइबल पहले सांपों और जहरीले जीवों को पकड़कर उनसे अपना जीवन यापन करते थे। समय के साथ ही हमारे देश में वाइल्ड लाइफ एक्ट बन गया और इनके काम पर प्रतिबन्ध लग गया। ऐसे में इन्होंने अपनी लाइफ चलाने के लिए अपने कल्चर को ही प्रोफेशन बना लिया। इनके कल्चर में नाच, गाना बेहद इम्पोर्टेन्ट होता है।

सवाल- आपके जिले में फ्लोराइड के चलते एलिफेंट फूट डिजीज की समस्या होती है, इसके लिए क्या कदम उठाएगी?

जवाब- इस सवाल को सुनकर में चौंक गई थी। काफी सोच विचार किया तो मुझे महसूस हुआ कि ये समस्या है ही नहीं। मैं समझ गई कि मुझे ट्रैप किया जा रहा है तो मैंने तुरंत ही उन्हें बता दिया कि नहीं सर, ये बीमारी फ्लोराइड के पानी से नहीं होती है। आप मुझसे गलत सवाल पूछ रहे हैं।

सवाल- हिजाब के मामले को क्या मानते है? क्या स्कूल में यूनिफार्म होनी चाहिए ?

जवाब- सर, इस मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने अपने जजमेंट दिए हैं। मैं इन्ही आदेश को सही मानता हूं। स्कूल में एकरूपता और समानता के लिए यूनिफॉर्म होना ही चाहिए। इसके साथ ही हर किसी को अपनी रिलिजियस एक्टिविटी को फॉलो करने के लिए भी स्वतंत्रता होनी चाहिए। साथ ही साथ मैं मानता हूं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी पूरा फोकस्ड होना ही चाहिए।

सवाल- देश-समाज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का क्या प्रभाव पड़ता है? क्या इसका रोल पॉजिटिव है या नेगेटिव?

जवाब- सर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मौजूदा टाइम में बहुत ही पावरफुल हो गए है। हाल में तो इनका सही से ज्यादा गलत इम्पेक्ट ही ज्यादा दिखाई दे रहा है। ये यूथ को गलत तरीके से प्रोवोक कर रहे है, इसके चलते उनकी इमेज बिगड़ रही है। हालांकि कुछ इन्फ्लुएंसर पॉजिटिव बदलाव लाने का काम भी कर रहे है।

सवाल- राजस्थान में स्वयंसेवी संगठनों का क्या योगदान है? किसी एक के बारे में बताएं ?

जवाब- सर, राजस्थान में कई स्वयंसेवी संगठन बहुत ही बढ़िया काम कर रहे हैं। इसमें पश्चिमी राजस्थान में बॉर्डर एरिया में पाकिस्तान से आई रिफ्यूजी महिलाएं मिलकर अपना स्वयंसेवी संगठन चला रही हैं। इसमें ये महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करती है।

सवाल- यूपी में एक सारस और एक व्यक्ति का आपस में लगाव हो गया था। वाइल्ड लाइफ एक्ट होने की वजह से इसकी अनुमति नहीं थी, उसे गिरफ्तार किया गया। अगर आप वहां कलेक्टर होती तो कैसे हैंडल करतीं?
जवाब- मैम, ये बायोडायवर्सिटी और ह्यूमन एंगल का बहुत ही अच्छा उदाहरण है। हालांकि देश में वाइल्ड लाइफ एक्ट है और मैं भी इसी की पालना करती। फिर भी इस मामले में सख्ती के एक्शन के बजाय संवेदनशीलता रखते हुए हैंडल करने का प्रयास करती।

सवाल- आजकल हम देखते हैं कि निचली अदालतें किसी मामले में एक आरोपी को सजा सुनाती हैं, लेकिन ऊपरी अदालतें उस सजा को हटाकर मुलजिम को बाइज्जत बरी कर देती हैं। तो क्या ऐसे में निचली अदालतों के जजों को गलत फैसलों के लिए पनिशमेंट का प्रावधान होना चाहिए?

जवाब- नहीं सर, अगर ऐसा हुआ तो जज फैसले देने से कतराएंगे। फिर तो स्वतंत्र न्याय की परिकल्पना ही खत्म हो जाएगी। अलग-अलग फैसलों के भी कई कारण हैं, जैसे साक्ष्य और गवाह।

सवाल- आपने इललीगल सोर्स से काफी ब्लैकमनी कमाई हुई है, लेकिन अब आपने टैक्स जमा करा दिया है तो क्या वह ब्लैकमनी अब व्हाइट में बदल गई है?

जवाब- इनकम टैक्स जमा कराने के बाद ब्लैकमनी को व्हाइट किया जा सकता है, लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं है कि मेरे द्वारा इललीगल तरीके से ब्लैकमनी कमाने के गुनाह से में बरी हो गया। उसकी कानूनी कार्रवाई तब भी मेरे ऊपर हो सकती है।

सवाल- आप SP हैं और एक नक्सली एरिया में कार्रवाई के लिए गए हैं। आपके पास 2 जवान हैं, जिनमें से एक की हाल ही में शादी हुई है और दूसरा बूढ़े-मां बाप का इकलौता सहारा है। ऐसे में आप किस जवान को कार्रवाई के लिए पहले नक्सलियों के सामने भेजेंगे?

जवाब- सर, ऐसे में हाल ही में शादीशुदा हुए जवान को ही मैं सबसे पहले नक्सलियों पर कार्रवाई के लिए भेजूंगा। क्योंकि उसकी पत्नी अभी जवान है, कल को कुछ गलत होता है तो उसे अपनी जिंदगी को दोबारा बसाने के अवसर तो हैं ही, साथ में उसके पीहर और ससुराल में उसका ध्यान रखने वाले भी हैं। इसके उलट इकलौते बेटे के साथ कुछ गलत होता है तो बूढ़े मां-बाप का जीवनयापन संकट में आ सकता है।

सवाल- पाली की पानी की समस्या कैसे खत्म कर सकते हैं?


जवाब- सर, इसके लिए नहरी पानी की पहुंच बनाना जरूरी है। इसके अलावा जवाई बांध से आने वाले पानी का प्रॉपर मैनेजमेंट किया जा सकता है। पाली में गेहूं की ज्यादा खेती की जाती है और इसमें बहुत ज्यादा पानी लगता है। ऐसे में भूजल का काफी दोहन किया जाता है। किसानों को गेहूं के अलावा ज्वार, बाजरा जैसी खेती के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। क्योंकि ज्वार और बाजरा की खेती में पानी की ज्यादा जरूरत नहीं होती है।

Latest News

Featured

You May Like