Jobs Haryana

History of 29 नवंबर : आज का इतिहास, जानिए आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं

वैसे तो देश-दुनिया में हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं।
 | 
आज का इतिहास, जानिए आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं

History of 29 नवंबर : वैसे तो देश-दुनिया में हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं। और कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं।

इसके अलावा आने वाली पीढ़ी को इन घटनाओं के बारे में जानना भी जरूरी होता है। आइये आज  के दिन हुई प्रमुख घटनाओं पर एक नज़र डालते हैं। 


29 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of November 29)

1516 - फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1759 - दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।
1775 - सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।

1830 - पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ विद्रोह शुरु हुआ।
1870 - ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ।
1782 - ब्रिटेन ने अमरीकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1889 - बेंगळूरू के लालबाग़ गार्डन में ‘ग्लास हाउस’ की आधारशिला रखी गई।
1899 - स्‍पेनिश फुटबाल क्‍लब FC बार्सिलोना का गठन आज ही के दिन हुआ था।
1916 - अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।
1944 - अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।

1947 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलिस्तीन को अरब और यहूदियों के बीच बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
1947 - भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।
1948 - तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी बर्लिन में पृथक सरकार बनाई।
1949 - पूर्वी जर्मनी में हुए यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।

1961 - दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आये।
1963 - कनाडा का एक जेट विमान उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस भयावह दुर्घटना में विमान में मौजूद सभी 118 लोग मारे गए थे.
1970 - हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
1989 - तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने इस्तीफा दिया।

1990 - अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज ने युद्ध टालने के लिए अमरीकी-इराक बैठक का प्रस्ताव रखा।
1998 - कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफ़िष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।
1999 - महाराष्ट्र के नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
2004 - आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।

2006 - पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले मिसाइल ‘हत्फ़-4’, जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।
2007 - जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली। परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।
2008 - 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडो ने मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया। भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पाँचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।
2012 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।

29 नवंबर को जन्मे व्यक्ति (Famous Birthdays on 29 November)

1869 - अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय ठक्कर बाप्पा का जन्म हुआ।
1913 - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री का जन्म हुआ।
1935 - परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह सालारिया का जन्म हुआ।

29 नवंबर को हुए निधन (Death on 29 November)

1759 - 16वाँ मुग़ल बादशाह आलमगीर द्वितीय का निधन हुआ।
2002 - कवि एवं समाचार प्रसारक ओंकारनाथ श्रीवास्तव का निधन हुआ।
2011 - असमिया की ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता लेखिका इंदिरा गोस्वामी का निधन हुआ।
2015 - अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद ओटो न्यूमैन का निधन हुआ।

Latest News

Featured

You May Like