Jobs Haryana

History of 24 May: आज का इतिहास, जानिए आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं

 | 
आज का इतिहास

 History of 24 May: वैसे तो देश-दुनिया में हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं। और कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं।। 

 इसके अलावा आने वाली पीढ़ी को इन घटनाओं के बारे में जानना भी जरूरी होता है। आइये आज के दिन हुई प्रमुख घटनाओं पर एक नज़र डालते डालते हैं।

24 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

जर्मन संसद ने फर्डिनेंड द्वितीय को 1653 में ऑस्ट्रिया का राजा घोषित किया।
ब्रिटेन के राजा चार्ल्स द्वितिय ने 1660 में नीदरलैंड का दौरा किया।
ब्रिटिश संसद ने 1689 में प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।
यूनाइटेड आयरिशमैन ने 1798 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत की।
अमेरिका में 1830 में पहली बार यात्री रेलरोड सेवा की शुरुआत हुई।
सैय्यद अहमद खान ने 1875 में अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।

ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को 1883 में यातायात के लिए खोला गया।
थॉमस अल्वा एडिशन ने 1915 में टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।
एमी जॉनसन नामक महिला ने 1930 में अकेले विमान उड़ाकर लंदन से ऑस्ट्रेलिया पहुंची।
बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की 2500 वीं जयंती 1956 में धूमधाम से मनायी गयी।
कोलंबिया में 1957 में आये भूकंप के झटके महसूस किए गए।
बांग्लादेश में 1985 में आये चक्रवाती तूफान से दस हजार लोग मरे।
मार्गरेट थैचर 1986 में इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी।
रूस और अमेरिका ने 2002 में मास्को संधि पर हस्ताक्षर किया।
इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने 2003 में पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।
उत्तर कोरिया ने 2004 में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
एनबी इंकबेयर 2005 में मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।
राफेल कोरेया ने 2013 में तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

24 मई को जन्मे व्यक्ति

ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी विक्टोरिया का जन्म 1819 में हुआ।
भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक करतार सिंह सराभा का जन्म 1896 में हुआ।
प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दा- र्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का जन्म 1899 में हुआ।
भारत के पूर्व ‘भारतीय विदेश सचिव’ रंजन मथाई का जन्म 1952 में हुआ।
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म 1954 में हुआ।
भारतीय निर्देशक, संपादक, निर्माता और पटकथा लेखक शिरीष कुंदर का जन्म 1973 में हुआ।

24 मई को हुए निधन

प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का निधन 1543 में हुआ।
अमेरीकी दासता विरोधी आंदोलन के नेता विलियम लायड गैरिसन निधन 1879 में हुआ।
ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता प्रतापचंद्र मज़ूमदार का निधन 1905 में हुआ।
भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का निधन 1990 में हुआ।
भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान गुरु हनुमान का निधन 1999 में हुआ।
हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन 2000 में हुआ।
भारतीय अभिनेता तपें चटर्जी का निधन 2010 में हुआ।

Latest News

Featured

You May Like