Haryana Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ से और बढ़ेगी ठंड, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
आगे कैसा रहेगा मौसम
पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में औसतन 0.5 डिग्री की कमी आई है। सबसे कम तापमान रोहतक में 23.5 डिग्री और सबसे अधिक तापमान सिरसा में 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 2 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रात में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव की संभावना है और 2 दिसंबर को बादल छाए रहने से रात के तापमान में गिरावट के आसार बने हुए हैं।
अब और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ों पर पड़ेगा, लेकिन तेज ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर आएंगी, ऐसे में ठंड ज्यादा बढ़ने की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह और शाम को हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।