Jobs Haryana

Haryana Weather Today: अगले दो दिन तक आसमान में बादल, इस दिन तक बारिश की चेतावनी

 | 
sai

Haryana Weather Today: चंडीगढ़ में अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 15 सितंबर से 17 सितंबर तक तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ यह बारिश हो सकती है। इससे शहर के तापमान में गिरावट आएगी। कल शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी 


मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में 1 जून से अब तक 1099.1 MM बारिश हो चुकी है। जो कि सामान्य से 36 प्रतिशत अधिक है। इसमें सबसे ज्यादा जुलाई महीने में 800 MM बारिश हुई थी। वहीं अगस्त में 159.1 MM बारिश हुई।

ये रहेगा तापमान


चंडीगढ़ में 14 और 15 सितंबर को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 16 सितंबर को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, 17 सितंबर को न्यूनतम 27 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Latest News

Featured

You May Like