Jobs Haryana

Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

हरियाणा के लोगों को अब तपती गर्मी से आराम मिलने वाला है। क्योकि मौसम विभाग की तरफ से इन 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
 | 
हरियाणा के इन  9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Haryana Weather Alert: हरियाणा के लोगों को अब तपती गर्मी से आराम मिलने वाला है। क्योकि मौसम विभाग की तरफ से इन 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट वाले जिलों में दक्षिण और दक्षिण पूर्व के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के भिवानी, चरखी दादरी शामिल हैं। बारिश के दौरान गरज- चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने वाली है।

हरियाणा के इस क्षेत्रों में छिटपुट बूंदाबांदी

उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। राज्य में 10 सितंबर के बाद ही मानसून की सक्रियता बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में हरियाणा में दोबारा से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौजूदा समय में गर्मी की वजह से लोग वैसे ही काफी परेशान हैं। यह बारिश अभी पड़ने वाली चिपचिपी गर्मी से लोगों को राहत देने वाली है। 

हरियाणा में मौसम 10 सितंबर तक परिवर्तनशील रहेगा

जानकारी के अनुसार, पश्चिमी छोर अभी भी हिमालय की तरफ है, जिससे हरियाणा राज्य में मानसून बारिश की गतिविधियों में कमी लगातार 1 महीने से ज्यादा समय से बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है। जिसके कारण तापमान सामान्य से अधिक होगा जिससे हरियाणा में मौसम 10 सितंबर तक परिवर्तनशील रहेगा।

इन जिलों में दर्ज हुई सूखे की स्थिति

इस सितंबर महीने के पहले सप्ताह में राज्य के 18 जिलों में सूखे की स्थिति बानी रही। जिनमे कुरुक्षेत्र, मेवात, पलवल व यमुनानगर राज्य के अन्य सभी जिलों में इस अवधि के सामान्य बारिश के स्तर में पूरे 100 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जबकि कुरुक्षेत्र में लगभग 97 प्रतिशत, मेवात में 70 प्रतिशत, पलवल में 95 प्रतिशत और यमुनानगर में 90 प्रतिशत गिरावट के साथ बारिश की गतिविधियों में बड़ी गिरावट आई।

Latest News

Featured

You May Like