Jobs Haryana

Haryana News : हरियाणा में बदमाशों ने युवक के घर के बाहर की फायरिंग, पिता को भी दी जान से मारने की धमकी, जानें कहां का है मामला

हरियाणा में रेवाड़ी के गांव निखरी में 2 बदमाशों ने  पैसे  लेनदेन को लेकर एक युवक के घर के बाहर हवा में फायरिंग की। वही  आरोपियों ने होटल पर जाकर उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी।
 | 
हरियाणा में बदमाशों ने युवक के घर के बाहर की फायरिंग, पिता को भी दी जान से मारने की धमकी, जानें कहां का है मामला 

Haryana News : हरियाणा में रेवाड़ी के गांव निखरी में 2 बदमाशों ने  पैसे  लेनदेन को लेकर एक युवक के घर के बाहर हवा में फायरिंग की। वही  आरोपियों ने होटल पर जाकर उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस को दी शिकायत में  दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पड़ने वाले गांव निखरी निवासी सूबे सिंह ने बताया कि उसने हाईवे पर शहीद बिजेन्द्र फिलिंग स्टेशन के सामने बाब रामदेव होटल के नाम से ढाबा खोला हुआ है, जिसे उसने बाड़मेर निवासी हीरालाल को किराए पर दिया हुआ है।

बीती शाम वह ढाबा पर ही बैठा हुआ था। उसके साथ उसके गांव का जय प्रकाश, बलराम व भटसाना निवासी सतपाल, हीरालाल, होटल संचालक जगदीश बैठे हुए थे। तभी एक बाइक पर गांव संगवाड़ी निवासी बिसू गुर्जर व पंडित नाम के दो युवक एक बाइक पर पहुंचे।

दोनों ने सूबे सिंह से उसके बेटे सतीश के बारे में पूछा। सूबे सिंह ने दोनों को कहा कि उसका अपने बेटे से कोई लेना देना नहीं है। उससे आप खुद जाकर बात करो। इतना सुनते ही आरोपी तैश में आ गए और सूबे सिंह को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि 8 बजे से पहले होटल बंद हो जाना चाहिए वरना गोली मार देंगे। सूबे सिंह का आरोप है कि दोनों आरोपी 2 दिन पहले भी इसी तरह की धमकी देने होटल पर आए थे। जिसके बाद उसने धारूहेड़ा थाना में दोनों के खिलाफ शिकायत दी थी।

घर के बाहर की हवा में फायरिंग 

सूबे सिंह ने बताया कि जब वह रात को घर पहुंचा तो पता चला कि आरोपी बिसू गुर्जर व पंडित दोनों होटल पर आने से पहले उसके घर पर भी पहुंचे थे। उसके पौत्र ने बताया कि दोनों सतीश को पूछ रहे थे और गाली-गलौज करते हुए घर के बाहर हवा में फायर भी किया। इसके बाद दोनों होटल पर चले गए।

पैसे के लेन-देन का था विवाद

 सूबे सिंह के बेटे सतीश और बिसू गुर्जर के बीच पैसों का लेन-देन का विवाद काफी समय से चला आ रहा है। जिसके चलते दोनों के बीच काफी बार झगड़ा भी हुआ है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी बार-बार उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


 

Latest News

Featured

You May Like