Jobs Haryana

Haryana news : हरियाणा में 12वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, 9 माह पहले कालोनी के एक लड़के ने किया था रेप

 | 
Haryana news : हरियाणा में 12वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, 9 माह पहले कालोनी के एक लड़के ने किया था रेप

Haryana news : हरियाणा में हिसार के हांसी में 9 माह पहले दुष्कर्म का शिकार हुई 12वीं की छात्रा ने बच्चे को जन्म दे दिया। जच्चा-बच्चा दोनों अस्पताल में हैं। पता चलने पर परिजनों ने गर्भपात की अनुमति मांगी थी,परंतु नहीं मिली। 

हिसार के हांसी में दुष्कर्म का शिकार हुई 12वीं की छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया। करीब नौ माह पहले कॉलोनी के ही एक युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। कई माह बाद जब परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने बेटी का गर्भपात करवाने की अनुमति मांगी थी, परंतु अधिक समय बीतने के कारण गर्भपात की अनुमति नहीं मिल पाई थी। 

 

दुष्कर्म पीड़िता बिन ब्याही बेटी के मां बनने से परिवार सदमे में हैं। 

बताया जा रहा है कि पीड़िता का पिता काम की तलाश में बिहार से हरियाणा आया और हांसी में काम मिलने के बाद परिवार के साथ एक कॉलोनी में रहना शुरू कर दिया है।  उसकी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने करीब नौ माह पहले युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। डर के कारण पीड़िता ने पुलिस और परिजनों को आपबीती नहीं बताई थी। जब परिवार को पता चला। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 

Latest News

Featured

You May Like