Jobs Haryana

Haryana News : हरियाणा में बड़ा हादसा, यमुना नदी में बह गए 4 लोग, तलाश में जुटे गोताखोर और पुलिस प्रशासन

हरियाणा के पानीपत जिले से इस समय एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही  है।
 | 
हरियाणा में बड़ा हादसा, यमुना नदी में बह गए 4 लोग, तलाश में जुटे गोताखोर और पुलिस प्रशासन

Haryana News : हरियाणा के पानीपत जिले से इस समय एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही  है। यहां यमुना नदी में नाहते समय 4 लोग डूब गए हैं।  

वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन व कंट्रोल रूम नंबर पर दी। साथ ही मौके पर गोताखोरों की टीम को भी सूचित किया गया। 

संयुक्त रूप से टीम लापता लोगों की तलाश में जुट गई है। अभी लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

बताया जा रहा है कि सनौली से साथ लगते गांव जालपाड़ के रहने वाले 5 लोग एक साथ नहा रहे थे। 

 जिनमें से एक युवक यमुना किनारे ही था। जबकि चार पानी में काफी बीच तक चले गए थे। जिस कारण वहां गहराई का अनुमान नहीं लग पाया और वे डूब गए।

Latest News

Featured

You May Like