Jobs Haryana

Do Not Sell These 3 Things: मुश्किल समय आने पर भी न बेचें ये 3 चीजें, नहीं तो जीवन में हर समय रहेगा दुःख और रहेंगे हमेशा परेशान

 | 
SAI

Vastu Tips: विष्णु पुराण में कहां गया है कि, कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें इंसान को कभी भी बेचना नहीं चाहिए। आइये आपको बताते है उन कुछ चीज़ो के बारे में। हमारे हिंदू धर्म में कहा  गया है कि गाय हमारी माता है। इसका दूध बेचना अच्छा नहीं माना जाता है। तो कभी भी गाय के दूध को न बेचे। 

दरअसल, विष्णु पुराण के अनुसार गाय का दूध सिर्फ उसके बछड़े के लिए ही होता है।अगर गाय का दूध मुनाफे के लिए बेचा जा रहा हैं तो वह पाप का भागीदार बन जाता है। 

लेकिन आज के समय में लोग दूध का कारोबार करते हैं। तो ऐसे लोग उससे कमाया थोड़ा धन अच्छे कार्यों में लगा दें तो सब सही रहेगा मुसीबत आपका रास्ता नहीं देख पाएगी। विष्णु पुराण में गुड़ को खुशहाली का प्रतीक माना गया है। इसे भूलकर भी नहीं बेचना चाहिए।  

ऐसा कहा जाता है कि अगर आपसे कोई गुड़ मांग रहा है तो उसे मोल लेकर न दें, बल्कि खुशी से ही दें। इसके साथ साथ सरसों का तेल भी एक ऐसी चीज़ है जिसे कभी बेचना नहीं चाहिए। यदि किसी को इसकी जरूरत हो तो उसे मुफ्त में दें लेकिन उसका मूल्य न लें।

Latest News

Featured

You May Like