Jobs Haryana

Chanakya Niti : परिवार के लिए बेहद लकी होती हैं ऐसी महिलाएं, जानें आचार्य चाणक्य ने क्या दिए संकेत

सबकी इच्छा होती है कि उसके घर में सदा सुख-शांति कायम रहे। घर में क्लेश रहने से जीवन बरबाद होने लगता है। ऐसे में आचार्य चाणक्य ने महिलाओं को लेकर कुछ बातें बताई हैं, जो आपको जानना जरूरी है।
 | 
 परिवार के लिए बेहद लकी होती हैं ऐसी महिलाएं, जानें आचार्य चाणक्य ने क्या दिए संकेत

Chanakya Niti : सबकी इच्छा होती है कि उसके घर में सदा सुख-शांति कायम रहे। घर में क्लेश रहने से जीवन बरबाद होने लगता है। ऐसे में आचार्य चाणक्य ने महिलाओं को लेकर कुछ बातें बताई हैं, जो आपको जानना जरूरी है। आइए जानते हैं महिलाओं के कौन से गुण परिवार के लिए शुभ माने जाते हैं?

बेहद कोमल होती हैं ऐसी महिलाएं

बात-बात पर रोने वाली महिलाएं दिल की बहुत ही कोमल होती हैं और ऐसी महिलाएं कभी भी अपने पति और परिवार से दूर नहीं होना चाहतीं। उनकी यह भावना परिवार को जोड़े रखने के लिए बहुत अच्‍छी होती है। महिलाओं के रोने या चिल्‍लाने से उनके अंदर तनाव या गुस्‍सा इकट्ठा नहीं होता है, इससे वे किसी बात को मन में नहीं बिठातीं। साथ ही लोगों को जल्‍दी माफ भी कर देती हैं।

धार्मिक कार्यों में रूचि

जिन महिलाओं की धार्मिक कार्यों में रूचि होती है, उनका मन हमेशा शांत रहता है। ऐसी महिलाएं तरक्की या सफलता पाने के लिए एकाग्र होती हैं। नीति शास्त्र के अनुसार, ऐसी स्त्रियों को दूसरों की सफलता या असफलता परेशान वहीं करती है। वह सिर्फ अपने जीवन के उद्देश्य में मग्न होती हैं।

अनुशासन में रहना

जो स्त्रियां अनुशासन में रहती हैं वह जल्दी सफलता हासिल करती हैं। ऐसी महिलाएं दूसरे के लिए प्रेरणा होती हैं। अपने सपनों और कार्यों को पूरा करने के कारण इस स्वभाव की महिलाओं को परिवार के सदस्यों के साथ समाज में भी खूब मान-सम्मान मिलता है।

Latest News

Featured

You May Like