Big Breaking : हरियाणा में कांग्रेस ने 5 पूर्व विधायकों को पार्टी से निकाला, 6 साल के लिए किया निष्कासित
Updated: Sep 28, 2024, 13:53 IST
| 
Big Breaking : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस कमेटी ने बागियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने 5 पूर्व एमएलए समेत 9 नेताओं को कांग्रेस से 6 साल के लिए बाहर निकाल दिया है। पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
इनमें बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर, पानीपत शहर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी, आरक्षित सीट नीलोखेड़ी से पूर्व विधायक राजकुमार वाल्मीकि, हथीन से पूर्व विधायक हर्ष कुमार और तिगांव से पूर्व विधायक ललित नागर के नाम शामिल हैं।
इन पूर्व विधायकों के अलावा पुंडरी विधानसभा से सतबीर भाना, बरोदा से पीसीसी डेलिगेट कपूर नरवाल, उचाना से वीरेंद्र गोदिया और बवानी खेड़ा से सतबीर काे भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।