Jobs Haryana

Bank Holidays in October 2023: अक्टूबर में अब कितने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखिये पूरी छुट्टियों की लिस्ट

अक्टूबर महीने में देश के सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक दुर्गा पूजा, दशहरे और लक्ष्मी पूजा के कारण बंद रहेंगे।
 | 
अक्टूबर में अब कितने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखिये पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in October 2023: अक्टूबर महीने में देश के सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक दुर्गा पूजा, दशहरे और लक्ष्मी पूजा के कारण बंद रहेंगे। अगर आपको भी बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाना है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। 

अक्टूबर में दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के कारण कई राज्यों में बंद रहेंगे। यहां आपको राज्यों के आधार पर छुट्टियों की पूरी सूची दी गई है।

अक्टूबर 2023 में बैंक इन दिनों पर बंद रहेंगे:

21 अक्टूबर - शनिवार - दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) - त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर – रविवार – रविवार को बैंक बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर - सोमवार - महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा, विजय दशमी - त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, झारखंड, बिहार में बैंक बंद रहेंगे।

24 अक्टूबर – मंगलवार - दशहरा यानी विजयादशमी, दुर्गा पूजा - आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर – बुधवार - दुर्गा पूजा (दसैन) - सिक्किम में बैंक बंद हैं।

26 अक्टूबर (गुरुवार) - दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस - सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद हैं।

27 अक्टूबर (शुक्रवार) - दुर्गा पूजा (दसैन) - सिक्किम में बैंक बंद हैं।

28 अक्टूबर (शनिवार) - लक्ष्मी पूजा - बंगाल में बैंक बंद हैं।

29 अक्टूबर – रविवार – सभी बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर - मंगलवार - सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन - गुजरात में बैंक बंद हैं।

त्योहारों के कारण अक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक। इन 10 दिनों में रविवार और चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल है। ये छुट्टी सभी राज्यों में अलग-अलग दिन हैं। 

सभी राज्यों पर सभी छुट्टियां लागू हों, ऐसा नहीं है। आप अपने राज्य की छुट्टी की लिस्ट देखकर या बैंक कस्टमर केयर पर कॉल करके छुट्टी के बारे में जान लें।

Latest News

Featured

You May Like